न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। शहर में पारे के 5.1 डिग्री लुढ़कने के साथ ही ठंड का प्रकोप और बढ़ गया बता दे कि रात का न्यूनतम पारा 2.6 डिग्री रहा। ये पिछले 20 सालों की भी सबसे ठंडी 23 जनवरी की है। इसके पहले 2003 में 23 जनवरी को शून्य डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया था।
दिन के तापमान में हालांकि सिर्फ 1.2 डिग्री की गिरावट के साथ 16 पर रहाष लेकिन सूरज निकलने के बावजूद तेज़ ठंडी हवाओं से लोग कांपते रहे। दिन में हवा में नमी 11 प्रतिशत वृद्धि के साथ 97 व रात में 19 प्रतिशत बढ़ोत्तरी के साथ 74 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई।
चेतावनी दी कि देर रात और तड़के लंबी यात्रा करने से बचें
सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार अगले 48 घंटे कोहरा, शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता धीरे-धीरे बढ़ रही है। ऐसे में शहर के कुछ हिस्सों में बादल हो सकते हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय पाला पड़ सकता हैं। ऐसे में फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि देर रात और तड़के लंबी यात्रा करने से बचें। इसी तरह मार्निंग वॉक करने वाले भी धूप निकलने के बाद निकलें।
ये भी पढ़ें : Gyanvapi Case: ज्ञानवापी केस सुनवाई आज, सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक होगी या नहीं लिया जायेगा फैसला, ये है पूरा मामला
बता दे कि अगले 48 घंटों में जमकर पाला पड़ने की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग विभाग ने सरसों, चना, मटर और मसूर की फसलों की हल्की सिंचाई करने की सलाह दी है। साथ ही सल्फ्यूरिक एसिड 0.1 लीटर दवा को एक हजार लीटर पानी का घोल बनाकर फसलों पर छिड़काव करने को कहा गया है।

