Ayodhya : राम मंदिर के पास नहीं बन सकेंगे होटल-शापिंग कॉम्प्लेक्स, सावन झूले में झूलने के लिए उमड़े श्रद्धालु

0
331

न्यूज़लिंक हिंदी। राम मंदिर के पास स्थित गांव मांझा जमथरा में मॉल, होटल, शापिंग कॉम्प्लेक्स और टाउनशिप के नक्‍शे नहीं पास किए जाएंगे। यह इलाका अयोध्या महायोजना-2031 के अनुसार भू-उपयोग पार्क एवं खुला स्थल भी है।

मिली जानकारी के मुताबिक अयोध्‍या विकास प्राधिकरण अब चौदहकोसी, पंचकोसी तथा बंधा मार्ग के मध्य स्थित ग्राम मांझा जमथरा के भू-भाग पर पार्क, खेल का मैदान, खेल प्रशिक्षण केन्द्र, खेल परिसर, कारवां पार्क, पिकनिक स्पॉट आदि के निर्माण के लिए प्रस्तुत मानचित्र ही स्वीकृत करेगा।

यहां किसी प्रकार की अन्य व्यवसायिक गतिविधि, मॉल, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, होटल, टाउनशिप आदि के मानचित्र स्वीकृति नहीं किए जा सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, अयोध्या में ग्राम मांझा जमथरा में भारतीय मंदिर वास्तुकला संग्रहालय की स्थापना प्रस्तावित है।

इस संग्रहालय के निर्माण के लिए मांझा जमथरा की गाटा संख्‍या-57 मि० में से नजूल भूमि पर्यटन विभाग को आवंटित हुई है। संग्रहालय के निर्माण के लिए मांझा जमथरा की 55 एकड़ नजूल भूमि के भू-उपयोग परिवर्तन की कार्रवाई इस समय चल रही है। सावन झूला मेले में अयोध्या के मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ भी उमड़ रही है। रोजाना मंदिर में करीब 1 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए मुख्य रूप से आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here