Ayodhya: प्राण प्रत‍िष्‍ठा से पहले बदला गया स्‍टेशन का नाम, अब इस नाम से जाना जाएगा

राम की नगरी अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम अब बदल गया है। ये रेलवे स्‍टेशन अब अयोध्या धाम नाम से जाना जाएगा।

0
408

न्यूज़लिंक हिंदी, अयोध्या। राम की नगरी अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम अब बदल गया है। ये रेलवे स्‍टेशन अब अयोध्या धाम नाम से जाना जाएगा। जानकारी के मुताब‍िक, मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने दो दिन पहले निरीक्षण के दौरान अयोध्या धाम स्टेशन नाम रखने की इच्छा जताई थी। इसके बाद ही ये फैसला ल‍िया गया है।

बता दे कि रामनगरी की गरिमा के अनुरूप रेलवे ने अयोध्या जंक्शन को विस्तार दिया। राममंदिर निर्माण के दृष्टिगत रामनगरी में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अयोध्या जंक्शन के पुराने भवन को नया रूप प्रदान किया गया। करोड़ों रुपये की लागत से रेलवे स्टेशन भवन को मंदिर के रूप में विकसित किया गया। यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं भी सुनिश्चित की गईं। लिफ्ट एवं स्वचालित सीढ़ियां लगाई गईं।

ये भी पढ़ें : Covid19: दिल्ली में मिला JN.1 वेरिएंट का पहला केस, AIIMS ने जारी की गाइडलाइन

30 द‍िसंबर को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
अयोध्या रेलवे स्टेशन को त्रेता युग की आभा को प्रदर्शित करने वाले स्थल के रूप में तैयार किया गया है। इस स्टेशन को देखकर आपको भव्य मंदिर का अहसास होगा। यहां से राम मंदिर करीब एक किलोमीटर दूर है। लगभग 50 हजार यात्रियों की क्षमता इस स्टेशन की है। आगामी 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here