न्यूज़लिंक हिंदी, अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय आयोध्या दौरे में है और उन्होंने अयोध्या में रोड शो करने के बाद अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने के बाद अमृत भारत एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी भी दिखाई है।
बता दे कि अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या की एक दलित बस्ती में पहुंच गए हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या जंक्शन से उद्घाटन करने के बाद सड़क मार्ग के जरिए ही अयोध्या के राजघाट मोहल्ले में स्थित एक दलित के घर पहुंच गए। उन्होंने चाय पी और परिवार वालों से बातचीत की। पूछा कि किन-किन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मीरा के बच्चों से भी बातचीत की उन्हें दुलारा।
बता दे कि मीरा के पति सूरज माझी पीएम के घर आने से बहुत ही भाव विभोर थे। बोले कि यकीन नहीं हो रहा है कि पीएम हमारे घर आए थे ऐसा लग रहा है कि जैसे मैं कोई सपना देख रहा हूं। सूरज मजदूरी कर परिवार चलते हैं। उनके पिता धनीराम माझी गोताखोर हैं ।
ये भी पढ़ें : Chhattisgarh: फर्जी डॉक्यूमेंट पर आया कोर्ट का फैसला, 11 शिक्षक कर्मियों को 3- 3 साल की सजा
पीएम आवास मिलने से पहले वे जर्जर एक मकान में रहते थे। बरसात में घर में पानी भर जाता था पीएम आवास मिलने के बाद स्थिति सुधरी। ऐसा बताया जा रहा है कि मोदी ने उन्हें प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है।
ये भी पढ़ें : Delhi: CM Kejriwal विपश्यना ध्यान केंद्र से लौट कर बोले- इस साधना से मिलती है असीम शांति
जानकारी के लिए बता दे कि इसके पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। उनके साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनि वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

