न्यूज़लिंक हिंदी। स्कूल की बच्चियां भी अब कहीं भी सुरक्षित नहीं ,ठाणे के बदलापुर में दो 4 साल की लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
इसके बाद गुस्साए बदलापुर वासियों ने ट्रेन भी रोक दी। बदलापुर रेलवे स्टेशन पर लोगों ने मुंबई जाने वाली ट्रेन के रास्ते को भी ब्लॉक कर दिया गया है। साथ ही मामले में स्कूल प्रशासन के आगे नहीं आने से भी बदलापुर के लोग काफी नाराज हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चियों के साथ स्कूल में गर्ल्स वॉशरूम में 23 वर्षीय पुरुष सफाई कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न किया। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की गई है और सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
अभिभावकों ने इस बात पर बहुत ही नाराजगी भी जताई कि स्कूल ने छात्राओं की सुरक्षा को हल्के में लिया और कोई भी आश्वासन या माफी भी नहीं मांगी। वहीं, पुलिस जांच में स्कूल प्रबंधन की ओर से कई खामियां और लापरवाही के मामले भी सामने आई हैं।
लड़कियों के वॉशरूम में कोई महिला अटेंडेंट न होने के अलावा, स्कूल में कई सीसीटीवी कैमरे भी काम नहीं कर रहे थे और इस वजह से परिजनों में स्कूल के प्रति बहुत ही ज्यादा आक्रोश भी भरा हुआ है।

