BreakingFresh Storiesअन्यNewslink Hindi बांग्लादेश: गोपालगंज में नेशनल सिटिजन पार्टी की रैली में हुई हिंसा के दौरान, चार लोगों की हुई मौत, शहर में लगा कर्फ्यू By Ashma Begum - July 17, 2025 0 158 FacebookTwitterPinterestWhatsApp बांग्लादेश के गोपालगंज में बुधवार को नेशनल सिटिजन पार्टी की रैली में हुई हिंसा में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है। और फिर मिली जानकारी के मुताबिक अंतरिम सरकार ने बयान जारी कर कहा है कि हिंसा में जो भी शामिल होगा, उसके ख़िलाफ़ कानून के तहत कार्रवाई भी होगी। और वहीं, एनसीपी के संयोजक नाहिद इस्लाम ने हिंसा में शामिल लोगों को 24 घंटों में गिरफ्तार करने की मांग भी की है। और फिर एनसीपी ने ये भी घोषणा की है कि गुरुवार को देशभर में उनका विरोध प्रदर्शन भी होगा। इसके अलावा स्थिति को देखते हुए गोपालगंज में गुरुवार की शाम 6 बजे तक कर्फ्यू भी लगा दिया गया है। और शहर में सुरक्षाकर्मी लगातार गश्त भी लगा रहे हैं।