बांग्लादेश चला मालदीव की राह, देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी BNP ने शुरू किया ‘इंडिया आउट’ कैंपेन

बांग्लादेश में हालिया चुनाव में शेख हसीना की पार्टी ने प्रचंड बहुमत में सरकार बनाई है। लेकिन इस चुनाव से विपक्ष नदारद रहा। अब सबसे बड़े विपक्ष की बेगम खालिदा जिया की पार्टी 'बीएनपी' ने भी मालदीव की तर्ज पर 'इंडिया आउट' कैंपेन शुरू कर दिया है।

0
271

न्यूज़लिंक हिंदी। बांग्लादेश में हालिया चुनाव में शेख हसीना की पार्टी ने प्रचंड बहुमत में सरकार बनाई है। लेकिन इस चुनाव से विपक्ष नदारद रहा। अब सबसे बड़े विपक्ष की बेगम खालिदा जिया की पार्टी ‘बीएनपी’ ने भी मालदीव की तर्ज पर ‘इंडिया आउट’ कैंपेन शुरू कर दिया है। इसकी मदद से मोहम्मद मुइज्जू ने भारत समर्थक इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को चुनाव में हरा दिया था। अब खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान ने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू के ‘इंडिया आउट’ कैंपेन की तर्ज पर यह कैंपेन शुरू किया है।

ये भी पढ़े: Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ में एक हुए AAP-कांग्रेस, मिलकर लड़ेंगे मेयर का चुनाव, राघव चड्ढा ने BJP पर तंज कसा

यूरेशियन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) प्रमुख बेगम खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान ने इंडिया आउट ऑपरेशन की शुरुआत की है। वे इस समय बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष हैं। बीएनपी के नेतृत्व में बांग्लादेश में इंडिया आउट मूवमेंट मालदीव के उस अभियान की याद दिलाती है, जिसकी वजह से आज भारत और मालदीव के संबंधों में तनाव पैदा हो गया है।

‘इंडिया आउट’ आंदोलन शुरू करने की वजह
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) देश की इस्लामिक पार्टी है। अमेरिका इस पार्टी को टियर-III आतंकवादी संगठन घोषित कर चुका है। इसकी वजह से BNP ने ‘इंडिया आउट’ आंदोलन शुरू किया है। इस दौरान BNP के कार्यकर्ता ‘भारत बांग्लादेश का मित्र नहीं है और भारत बांग्लादेश को तबाह कर रहा है’, जैसे नारे लगा रहे हैंं। BNP के कार्यकर्ता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भारत विरोधी नारे पोस्ट कर भावनाएं भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। वो सोशल मीडिया की मदद से ही भारत विरोधी आंदोलन को नेपाल तक पहुंचाने की कोशिश में हैं।

ये भी पढ़े: UP News: 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से निकले बाहर, बिहार अब भी फिसड्डी, सरकार के 9 सालों के काम पर इस रिपोर्ट की मुहर

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों को खराब करने की कोशिश
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के कार्यकर्ताओं ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारत हमारा दोस्त नहीं है। वो 1971 के दौरान हमारी मदद करने के लिए नहीं आए थे। उन्होंने यहां आकर बंगालियों के कीमती सामानों को लूटने का काम किया था। ऐसे में हमारा ये हक बनता है कि हम भारत का बहिष्कार करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here