Bangladesh: बांग्लादेश के गृह मंत्री ने बड़ा बयान देते हुए कहा- भारत विरोधी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं करेंगे

बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने कहा- कि जब तक अवामी लीग की सरकार है, तब तक बांग्लादेश में भारत विरोधी गतिविधियां या आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

0
263

न्यूज़लिंक हिंदी। बांग्लादेश में 7 जनवरी को आम चुनाव होने हैं। इससे पहले बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने कहा- कि जब तक अवामी लीग की सरकार है, तब तक बांग्लादेश में भारत विरोधी गतिविधियां या आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बांग्लादेशी गृह मंत्री ने ये भी कहा कि भारत को चीन के बांग्लादेश में निवेश से परेशान नहीं होना चाहिए और भारत और बांग्लादेश के रिश्ते आने वाले दिनों में और मजबूत होंगे।

केयरटेकर सरकार बनाई जाए
पीटीआई के साथ टेलीफोन पर दिए एक इंटरव्यू में शेख हसीना सरकार के वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि अवामी लीग की सरकार में 7 जनवरी को निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी बीएनपी ने हार के डर से चुनाव के बहिष्कार का एलान किया है। बीएनपी ने मांग की है कि चुनाव से पहले केयरटेकर सरकार बनाई जाए, लेकिन मांग पूरी ना होने के चलते बीएनपी ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है।

बांग्लादेश के भारत से रिश्ते खास 
असदुज्जमां खान ने बताया कि बीएनपी और जमात के कार्यकाल के दौरान भारत विरोधी तत्वों को बांग्लादेश में बढ़ावा दिया गया। हमने सत्ता में आने के बाद उनका सफाया किया। जब तक हमारी पार्टी सत्ता में है, तब तक हम अपने देश में भारत विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें : Japan में भूकंप के बाद PM मोदी ने फुमियो किशिदा को लिखे पत्र में कहा- पूरा भारत आपके साथ खड़ा है…

गृह मंत्री ने ये भी कहा कि बीएनपी के सत्ता में आने के बाद भारत विरोधी गतिविधियां बढ़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के भारत से रिश्ते खास हैं, क्योंकि भारत ने बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी। आने वाले दिनों में दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे।

भारत को इससे परेशान होने की जरूरत नहीं
बांग्लादेश में चीन के बढ़ते निवेश पर असदुज्जमां ने कहा कि भारत को इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। भारत और बांग्लादेश के रिश्तों की किसी से तुलना नहीं हो सकती। चीन हमारे पावर प्लांट्स और आधारभूत ढांचे में निवेश कर रहा है लेकिन भारत से हमारे रिश्ते अलग हैं और इसका असर हमारे रिश्तों पर नहीं पड़ेगा। शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग की सरकार साल 2008 से बांग्लादेश की सत्ता पर काबिज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here