न्यूज़लिंक हिंदी, बरेली। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने आज दोपहर अपनी गिरफ्तारी देकर विरोध जताया। इसको लेकर सुबह से ही शहरभर में कड़ी चौकसी है। बता दे कि मौलाना के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रही। मौलाना तौकीर रजा दोपहर करीब डेढ़ बजे घर से निकले। वह कड़ी सुरक्षा के बीच इस्लामिया मैदान के पास स्थित आला हजरत मस्जिद में पहुंचे। इसकी जानकारी होते ही उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
भीड़ ने सरकार विरोधी नारेबाजी की
जानकारी अनुसार मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद मौलाना तौकीर रजा ने विरोध के तौर पर अपनी गिरफ्तारी दी। हालांकि उन्हें तुरंत रिहा कर दिया गया। मौलाना के समर्थन में जुटे सैकड़ों लोग सड़क पर बैठ गए और हंगामा कर दिया। खलील स्कूल के बैरियर पर भारी भीड़ जुटी रही। भीड़ ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। बाद में मौलाना की अपील के बाद सभी समर्थक चले गए।
ये भी पढ़ें : Bareilly News: हल्द्वानी में हुए बवाल को लेकर मौलाना रजा ने कहा- हमारे घर बुलडोजर चलाओगे तो…
स्कूलों में छुट्टी कर दी गई
मौखिक निर्देश पर स्कूलों में छुट्टी कर दी गई तो शहर में माहौल गरमा गया। अचानक बच्चों को घर ले जाने का मैसेज आया तो सभी अभिभावक भी चौंक गए। कई लोग पुलिस और मीडिया के लोगों को कॉल करके सच जानने लगे। बाजार बंद होने को लेकर भी काफी चर्चा रही। हालांकि बाद में लोगों को हकीकत पता लगी।

