न्यूज़लिंक हिंदी, वाराणसी। व्यासजी के तहखाने में हिंदू पक्ष को पूजा का अधिकार मिलने के बाद दूसरे जुमे की नमाज को लेकर भी शुक्रवार सुबह से पुलिस अलर्ट मोड में है। बता दे कि पुलिस अधिकारियों के निर्देशन पर सभी पुलिसकर्मी सावधानी बरत रहे हैं। अधिकारी भी सुबह से गश्त कर रहे।
पुलिस टीम तैनात
शांतिपूर्वक जुमे की नमाज संपन्न कराने को लेकर ज्ञानवापी व काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास पुलिस टीम तैनात है। ज्ञानवापी मस्जिद के साथ ही शहर के अन्य मस्जिदों पर भी सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। मुख्यकार्य पालक अधिकारी भी ज्ञानवापी पहुंचकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम को देखने के साथ ही सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें : Bollywood News: अयोध्या पहुंचे अमिताभ बच्चन, रामलला के किये दर्शन, ज्वेलर्स शोरूम का करेंगे उद्घाटन

