बस्ती: नाबालिग लड़के ने करी आत्महत्या, बर्थडे पार्टी में बुला कर नंगा कर पीटा और मुंह पर करी पेशाब, जानिए पूरा मामला

0
77

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला स्थित कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कोइलपुरा गांव में 17 वर्षीय नाबालिग लड़के ने करी आत्महत्या, किशोर ने फंदे से लटक कर जान दे दी। इस आत्महत्या के पीछे की परिजनों ने जो वजह बताई वो चौंकान वाली है।

और नाबालिग किशोर को बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाया गया। फिर उसको नंगा कर जमकर पीटा और मुंह पर पेशाब कर दिया। परिजनों का आरोप है कि इस घिनौनी हरकत का वीडियो बना कर वायरल करने की पूर्ण धमकी दी गई। इससे आहत होकर नाबालिग किशोर ने आत्महत्या कर लिया।

ये भी आरोप है कि 20-21 की रात को नाबालिग किशोर आदित्य को गांव के विनय कुमार ने फोन कर बर्थडे पार्टी में बुलाया। जब आदित्य रात में बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया तो वहां पर चार लोग मौजूद थे। इन लोगों ने पहले आदित्य को नंगा करके जमकर मारा पीटा और उसके बाद मुंह में पेशाब भी कर दिया।

इसके अलावा इस घटना का चारों ने वीडियो भी बना लिया। वीडियो को वायरल करने की धमकी भी देने लगे। फिर आदित्य ने वीडियो डिलीट करने की मिन्नत भी की तो उसको थूक कर चटाया। वीडियो वायरल करने की धमकी देने से परेशान होकर आदित्य ने अपने परिजनों को सारी बात बताई।

और परिजनों ने कप्तानगंज थाने पर तहरीर दी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर ले ली, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इससे दबंगों के हौंसले और बढ़ गए और लगातार प्रताड़ित करने लगे, जिससे आहत होकर नाबालिग किशोर ने आत्महत्या कर ली।

युवक संतकबीर नगर के निघरी गांव का रहने वाला था जो अपने मामा के घर बस्ती में रहता था। मृतक की मां का आरोप है कि पहले उनके बेटे को नंगा करके मारा पीटा गया और उस के मुंह पर पेशाब करके वीडियो भी बना लिया। मृतक की मां ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने पैसा खा लिया है, जिसकी वजह से कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here