बंगाल: केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने एलान करते हुए कहा- सात दिनों में देश में लागू हो जाएगा सीएए

केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने दावा किया है, कि देश में अगले एक सप्ताह में नागरिक संशोधन अधिनियम (CAA) लागू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं ये गारंटी दे रहा हूं कि अगले सात दिनों में सिर्फ बंगाल ही नहीं बल्कि पूरे देश में सीएए लागू होगा।

0
288

न्यूज़लिंक हिंदी। केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने दावा किया है, कि देश में अगले एक सप्ताह में नागरिक संशोधन अधिनियम (CAA) लागू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं ये गारंटी दे रहा हूं कि अगले सात दिनों में सिर्फ बंगाल ही नहीं बल्कि पूरे देश में सीएए लागू होगा। दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप में एक सार्वजनिक बैठक में उन्होंने यह दावा किया।

मंत्री ने स्पष्ट कहा कि सीएए लागू करने को लेकर कोई संशय नहीं है। इससे पहले दिसंबर में बंगाल दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएए को देश का कानून बताते हुए कहा था कि इसके लागू होने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व तृणमूल पर सीएए को लेकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया था।

अब ठाकुर के दावे पर राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने फिर दोहराया कि राज्य में सीएए किसी हाल में लागू नहीं होगा। तृणमूल के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल घोष ने भाजपा व केंद्र पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव से पहले लोगों को गुमराह करने के लिए ऐसी खबरें फैलाई जा रही है।

ये भी पढ़ें : Karnataka: हनुमान ध्वज उतरवाने पर बढ़ा विवाद, BJP और JDS ने धरना प्रदर्शन किया शुरू, पुलिस बल तैनात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here