Bharat Jodo Nyaya Yatra: हम मंदिर जाना चाहते हैं, मैंने क्या अपराध किया- राहुल गांधी

राहुल गांधी को कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी को आज शंकरदेव के मंदिर जाना था, लेकिन अब राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया है कि 'उन्हें आज मंदिर जाने से रोका जा रहा है।

0
265

न्यूज़लिंक हिंदी, अयोध्या। राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम में मौजूद हैं। हालही मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाए कि उन्हें आज मंदिर जाने से रोका जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि पहले उन्हें मंदिर जाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन आज मना किया जा रहा है।

मैं मंदिर क्यों नहीं जा सकता?
राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम के नागांव जिला पहुंची हुई है। यहां बताद्रवा थान इलाके में वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव की जन्मस्थली है। राहुल गांधी को कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी को आज शंकरदेव के मंदिर जाना था, लेकिन अब राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया है कि ‘उन्हें आज मंदिर जाने से रोका जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि हम मंदिर जाना चाहते हैं। मैंने क्या अपराध किया है जो मैं मंदिर नहीं जा सकता?

ये भी पढ़ें :Ayodhya: हेलिकॉप्टर से आरती के समय पुष्प वर्षा, 30 कलाकार बजायेंगे भारतीय संगीत वाद्ययंत्र

जानकारी अनुसार मंदिर प्रबंध समिति के प्रमुख जोगेंद्र देव महंत ने बताया कि ‘राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर कई संगठनों ने मंदिर परिसर में भक्ति कार्यक्रमों के आयोजन की योजना बनाई है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मंदिर आएंगे, ऐसे में राहुल गांधी को दोपहर तीन बजे के बाद मंदिर आने को कहा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here