भोजपुरी एक्ट्रेस Akshara Singh की राजनीति में होने जा रही एंट्री, प्रशांत किशोर के साथ जन सुराज में होंगी शामिल

भोजपुरी की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की राजनीति में एंट्री होने जा रही है।

0
266

न्यूज़लिंक हिंदी। भोजपुरी की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की राजनीति में एंट्री होने जा रही है। सोमवार (27 नवंबर) की दोपहर 3 बजे वे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) के अभियान जन सुराज से जुड़ने जा रही हैं।

दरअसल, बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर पूरी तरह से सक्रिय हो चुके हैं। उनका सिक्का बिहार की राजनीति में खूब चल रहा है। प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में पहले ही कई आईपीएस, आईएएस और प्रबुद्ध लोग शामिल हो चुके हैं और ये सिलसिला लगातार चल रहा है। अब सिनेमा के स्टार भी उनसे जुड़ रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार और चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी प्रशांत किशोर के अभियान से जुड़ रही है। सोमवार की दोपहर 3:00 बजे पटना के पाटलिपुत्र स्थित जन सुराज के प्रधान कार्यालय में पूरा कार्यक्रम है।

ये भी पढ़े : Deepfake: डीपफेक का शिकार हुई आलिया भट्ट, तेजी से वायरल हो रहा उनका ये लुक

पार्टी ने बुलाया प्रेस कॉन्फ्रेंस
हालांकि, अक्षरा सिंह की ओर से अभी तक इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जन सुराज पार्टी की ओर से पटना में आज दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है। उम्मीद है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्षरा की जन सुराज पार्टी की एंट्री की घोषणा हो सकती है।

ये भी पढ़े : BIHAR NEWS : CM नीतीश कुमार के आरक्षण वाले फैशले को हाईकोर्ट में चुनौती, रोक लगाने की मांग

लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं अक्षरा
प्रशांत किशोर से मुलाकात के बाद उन्होंने यह फैसला लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि साल 2024 में वो लोकसभा की चुनाव लड़ने वाली हैं। अक्षरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। बता दें कि भोजपुरी के कई कलाकार राजीनित में कदम रख चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here