Tunnel Rescue: चर्चा का व‍िषय बनी पानी से उभरी आकृति, सिलक्यारा सुरंग के बाहर प्रकट हुए देवता!

पानी के रिसाव से एक आकृति उभर के सामने आई है। ये उभरी हुई आकृति यह आभास करा रही है कि यह एक देवता हैं और इनके हाथ में कोई हथियार या कोई अन्य दिव्य वस्तु है। इसे शुभ संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

0
316

न्यूज़लिंक हिंदी। उतरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसे हुए श्रमिकों को 16 दिन बीत गए हैं। श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए रातभर रेस्क्यू अभियान चला। वर्टिकल ड्रिलिंग के साथ मैन्युअल ड्रिलिंग भी शुरू करने के लिए टीम सुरंग के अंदर पहुंच गई है।इस दौरान सिलक्यारा सुरंग के पास स्थापित किए गए बाबा बौखनाग के मंदिर की पहाड़ी पर उभरी आकृति चर्चा का विषय बनी हुई है। यह आकृति एक देवता के रूप में उभरी है। इस आकृति से लोगों के मन में विश्वास जगा।

आकृति को शुभ संकेत माना जा रहा
सुरंग में 16 दिन से फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर बचाव कार्य जारी है। वहीं सुरंग के मुहाने के ठीक ऊपर पानी का रिसाव बढ़ गया है। पानी के रिसाव से एक आकृति उभर के सामने आई है। ये उभरी हुई आकृति यह आभास करा रही है कि यह एक देवता हैं और इनके हाथ में कोई हथियार या कोई अन्य दिव्य वस्तु है। इसे शुभ संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

औगर के पार्ट्स फंसने से 24 घंटे रहा था बाधित
बता दें कि पिछले दिनों बचाव कार्य के दौरान मलबे में औगर मशीन का कुछ फंस गया था जिससे 24 घंटे के लिए बचाव कार्य बाधित हो गया था। हालांकि रविवार से रेस्क्यू कार्य लगातार जारी है और आज सुबह 48 मीटर फंसी औगर मशीन के ब्लेड को पाइप से पूरी तरह निकाल दिया गया है। अब पाइप के भीतर अगले 10 मीटर को मैन्युअल ड्रिलिंग की जाएगी।

आज शुरू होगा मैन्युअल ड्रिलिंग
सुरंग के भीतर आज से मैन्युअल ड्रिलिंग का काम शुरू हो सकता है। औगर मशीन को पीछे खींच जाएगा। उसके बाद पाइप के मार्बन की सफाई होगी। फिर रेट माइनर की टीम एक बार में 6 घंटे लगातार अपने उपकरणों के साथ अंदर के पत्थर औजारों और राह में आने वाले धातु के हिस्सों को काटकर रास्ता बनाएगी।

ये भी पढ़ें : Kanpur News: रात के अंधेरे में हो रही थी सड़क खोदाई, महापौर ने छापा मारकर रुकवाया काम, ठेकेदार को पुलिस को सौंपा

जैसे ही आगे मलबा काटा जाएगा और पाइप के लिए रास्ता बन जाएगा। अगर मशीन 800 मिलीमीटर के पाइप को आगे की ओर पुस करेगी। लगभग 12 मी का रास्ता तय करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here