बांदा में बड़ा हादसा: कुएं में उतरे तीन युवकों की जहरीली गैस से मौत…कुएं में गिरी चप्पल निकालने में उतरा था युवक

0
111

बांदा। बबेरू क्षेत्र के बड़ागांव में रविवार दोपहर सूखे कुएं में उतरे तीन लोगों की जहरीली गैस से मौत हो गई। पहले कुएं में गिरी चप्पल को निकालने के लिए एक युवक उतरा। वह बेहोश हो गया तो उसे बचाने के चक्कर में एक के बाद एक दो युवक और कुएं में उतर गए। तीनों वहीं बेहोश होकर गिर गए। फायर ब्रिगेड के जवानों ने तीनों को बाहर निकाला। उन्हें मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।

चप्पल कुएं में गिरने पर उतरा था युवक
बिसंडा थाना क्षेत्र के बड़ागांव में लम्बे समय से सूखे पड़े कुएं में गांव के अनिल पटेल (40) की चप्पल गिर गई। अनिल चप्पल निकालने के लिए कुएं में उतरा और उतरते ही वह बेहोश हो गया। अनिल को बचाने के लिए संदीप (19) व बाला प्रसाद (25) कुएं में उतरे और यह दोनों भी बेहोश हो गए। मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह पटेल व ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

फायर ब्रिगेड के जवानों ने निकाला बाहर
पुलिस ने फायर ब्रिगेड के जवानों के सहयोग से तीनों युवकों को कुएं से बाहर निकाला और मेडिकल कालेज भिजवाया। जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। फायर ब्रिगेड जवानों ने बताया कि प्रथम दृष्टया कुएं में जहरीली गैस के रिसाव के चलते तीनों युवकों की मौत होने की आशंका है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here