चुनाव से पहले EC का बड़ा एक्शन , बंगाल के DGP और 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटाने का दिया आदेश

लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने बड़ा एक्शन लिया है। चुनाव आयोग ने बंगाल के DGP और यूपी-गुजरात समेत 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटाने का आदेश दिया है।

0
284

न्यूज़लिंक हिंदी। लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने बड़ा एक्शन लिया है। चुनाव आयोग ने बंगाल के DGP और यूपी-गुजरात समेत 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटाने का आदेश दिया है। निर्वाचन आयोग ने मुख्यमंत्री कार्यालयों में प्रभार संभाल रहे गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के गृह सचिवों को हटाने का आदेश दिया है। साथ ही मिजोरम और हिमाचल प्रदेश में सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव को भी हटा दिया गया है।

ये भी पढ़े : Telangana Governor Resigns: तमिलिसाई सुंदरराजन का तेलंगाना के राज्यपाल पद से इस्तीफा, लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (DGP) को हटाने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की है। इलेक्शन कमीशन ने बृहन्मुंबई नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल और अतिरिक्त आयुक्तों और उपायुक्तों को भी हटा दिया है। आयोग ने सचिव जीएडी मिजोरम और हिमाचल प्रदेश को भी हटा दिया है, जो संबंधित सीएम कार्यालय में प्रभार संभाल रहे हैं।

ये भी पढ़े : बिहार में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार एसयूवी ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, 3 बच्चों समेत 8 की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here