न्यूज़लिंक हिंदी। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। तमिलिसाई ने इसी के साथ पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद से भी इस्तीफा दिया।
गौरतलब है तमिलिसाई सुंदरराजन को नवंबर 2019 में तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्हें फरवरी 2021 में पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। किरण बेदी को हटाए जाने के बाद तमिलिसाई सौंदर्यराजन को पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।
ये भी पढ़े : बिहार में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार एसयूवी ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, 3 बच्चों समेत 8 की मौत
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि तमिलिसाई सुंदरराजन इस बार भाजपा के टिक्ट पर तमिलनाडु से चुनाव लड़ सकती हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा उन्हें डीएमके नेता कनिमोझी के खिलाफ भी उतार सकती है। 2019 के चुनाव में सुंदरराजन ने चुनाव लड़ा था। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वहीं, 2009 में वे चेन्नई (उत्तर) सीट से प्रत्याशी रही थीं। हालांकि, यहां उन्हें डीएमके के टीकेएस एलंगोवन से हार का सामना करना पड़ा।

