न्यूज़लिंक हिंदी । टीवी दुनिया का हिट शो बिग बॉस 17 का इस हफ्ते का एपिसोड बेहद दिलचस्प रहा। इस सीजन का पहला वीकेंड का वार होने की वजह से एपिसोड दर्शकों के लिए खास बन गया। सलमान खान ने एंटरटेनमेंट का पूरा तड़का लगाया।

रविवार को बिग बॉस के घर कुछ सेलेब्स भी अपनी फिल्म को प्रमोट करने पहुंचे। जिन्होंने घरवालों को मजेदार टास्क भी दिए। इस दौरान अंकिता लोखंडे और विक्की जैन एक कदम आगे निकल गए।
ये भी पढ़ें : रियलिटी शो Big Boss 17 के शो में नजर आईं कंगना रनौत, सलमान खान के साथ किया फ्लर्ट, देखें वीडियो
कपल्स ने किया लिपलॉक..
कंगना रनोट ने अंकिता लोखंडे- विक्की जैन और ऐश्वर्या शर्मा- नील भट्ट को डांस करके अपनी केमिस्ट्री दिखाने के लिए कहा। अंकिता और विक्की इस टास्क में पहले मैदान में उतरे। दोनों ने अपने सिजलिंग डांस से आग लगा दी और दोनों की शानदार और जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली, इसी डांस के बीच अंकिता ने अचानक विक्की का चेहरे को पकड़ा उन्हें लिप किस किया।

