रियलिटी शो Big Boss 17 के शो में नजर आईं कंगना रनौत, सलमान खान के साथ किया फ्लर्ट, देखें वीडियो

आगामी वीकेंड का वार में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत एक मजेदार एपिसोड में साथ शामिल होंगी। उनके शूट की एक झलक इंटरनेट पर वायरल हो रही है,

0
367

न्यूज़लिंक हिंदी । बिग बॉस 17 की शुरुआत धमाकेदार रही और यह सभी सही कारणों से शोर मचा रहा है। जहां प्रतियोगी दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, वहीं मेजबान और मेहमान केवल साज़िश बढ़ा रहे हैं।पहले वीकेंड पर घर में आए मेहमान कृति सेनन और टाइगर श्राफ के साथ सभी कंटेस्टेंट्स ने काफी मस्ती की वहीं अब वीकेंड के वार के दूसरे दिन कंगना रनौत शो में नजर आने वाली हैं।

आगामी वीकेंड का वार में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत एक मजेदार एपिसोड में साथ शामिल होंगी। उनके शूट की एक झलक इंटरनेट पर वायरल हो रही है, वीडियो की शुरुआत में कंगना सलमान की मिमिक्री कर शो होस्ट करती नजर आ रही हैं वहीं, पीछे से भाईजान आ जाते हैं और कंगना उन्हें देख कर चौंक जाती हैं, फिर दोनों एक दूसरे को देखकर हसंते हैं। सलमान कंगना को हग कर उनका स्वागत करते हैं।  जिसके बाद सलमान, तेजस में बोले गए कंगना के डायलॉग को लेकर कहते हैं कि क्या थो वो आपका डायलॉग इसके जवाब में एक्ट्रेस कहती हैं छेड़ोगे तो छोड़ेंगें नहीं।

https://www.instagram.com/reel/Cyqm8X4vgHk/?utm_source=ig_embed&ig_rid=46255941-7c12-4b6a-bb03-71532bb95dcf

ये भी पढ़ें : Video: आजम खान को सताया एनकाउंटर का डर, तड़के जेल से शिफ्ट करने पर भड़के, पुलिस वाहन में बैठने को किया मना

सलमान पूछते हैं कि अगर आपसे कोई को-स्टार फ्लर्ट करता है तो आप क्या करती हैं। इस  एक्ट्रेस कहती हैं कि ये तो फ्लर्ट करने वाले पर डिपेंड करता है| एक्ट्रेस सलमान से उनकी फ्लर्टिंग स्किल दिखाने को कहती हैं। वे कहती हैं कि बहुत सारी लड़किया आपका चार्म देखना चाहेंगी| फिर भाईजान शुरू हो जाते हैं ।  सलमान खान फ्लर्ट करते हुए कहते हैं कि आप बड़ी खूबसूरत लग रही हैं| अगले 10 साल के बाद क्या कर रही हो? इतना बोलते ही एक्टर हंसने लगते हैं। इसके बाद दोनों डांस करते हुए दिखते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here