Bihar Ministry: बिहार में नीतीश कुमार ने किया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, जानें किसे मिला कौन सा विभाग? पढ़ें पूरी लिस्ट यहां

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए इसमें 21 नये मंत्रियों को शामिल किया है। वहीं, शनिवार को मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया। सीएम नीतीश ने इस बार जेडीयू कोटे के मंत्रालय के लिए मंत्रियों को बदल दिया है।

0
261

न्यूज़लिंक हिंदी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए इसमें 21 नये मंत्रियों को शामिल किया है। वहीं, शनिवार को मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया। सीएम नीतीश ने इस बार जेडीयू कोटे के मंत्रालय के लिए मंत्रियों को बदल दिया है। मंत्री महेश्वर हजारी को आईपीआरडी मिला है तो रत्नेश सदा को उत्पाद मध्य निषेध मंत्रालय मिला है।

ये भी पढ़े : UP News: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जारी किया पत्र, पूर्व आईएएस नवनीत सहगल बने प्रसार भारती के चेयरमैन

अशोक चौधरी अब ग्रामीण कार्य मंत्री होंगे। वहीं, सुनील कुमार अब बिहार के शिक्षा मंत्री होंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय ने मंत्रियों के विभाग के बंटवारे के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। विभागों के बंटवारे में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त वाणिज्यकर, विजय सिन्हा को पथ निर्माण, खान भूतत्व, कला संस्कृति विभाग का जिम्मा दिया गया है।

अशोक चौधरी का विभाग बदला गया
इसके अलावा अशोक चौधरी को ग्रामीण कार्य, महेश्वर हजारी को आईपीआरडी, रेणु देवी को मत्स्य, नितिन नवीन को नगर विकास मंत्रालय, नितिश मिश्र को उद्योग और पर्यटन, दिलीप जसवाल को राजस्व व भूमि सुधार, लेसी सिंह को खाद्य उपभोक्ता संरक्षण विभाग, मंगल पांडे कृषि व स्वास्थ्य मिला है।

ये भी पढ़े : Moradabad News: यूपी पुलिस को मिले 2764 नए दरोगा, CM योगी बोले- डबल इंजन की सरकार सपने नहीं… हकीकत बुनती है…

मदन सहनी को समाज कल्याण, विजय चौधरी को जल संसाधन और संसदीय कार्य, बिजेंद्र प्रसाद यादव को उर्जा मंत्रालय और योजना विभाग, सुरेंद्र मेहता को मिला खेल विभाग, जनक राम को पिछड़ा अति पिछड़ा विभाग का जिम्मा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here