न्यूज़लिंक हिंदी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच खास उत्साह पैदा किया था। अब जैसे जैसे फिल्म की रिलीज डेट पास आ रही है, वैसे वैसे सितारों समेत फैंस भी उत्साहित हो रहे हैं। वहीं अब फिल्म से जुड़ी कुछ नई जानकारियां सामने आई हैं, जो फाइटर फिल्म की अवधि से जुड़ी हुई है। वहीं, अब यह फिल्म सेंसर बोर्ड से भी पास हो चुकी है।
ये भी पढ़े : Haryana: हरियाणा में आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए अशोक तंवर
सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘फाइटर’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म को सीबीएफसी की तरफ से ‘यूए’ सर्टिफिकेशन भी मिल गया है। अब ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण के साथ अनिल कपूर, अक्षय ओबेरॉय और करण सिंह ग्रोवर स्टारर फिल्म के रनटाइम से जुड़ी डिटेल्स भी सामने आ गई है।
‘फाइटर’ का रनटाइम
खबरों के मुताबिक पहले कहा जा रहा था कि ‘फाइटर’ का रनटाइम 3 घंटे 10 मिनट होगा। हालांकि बाद में सिद्धार्थ आनंद ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि फिल्म का रियल रनटाइम 2 घंटे और 40 मिनट से कम है। इसके बाद सीबीएफसी से ‘यूए’ सर्टिफिकेशन मिलने के बाद अब ये कंफर्म हो गया है कि ‘फाइटर’ का रनटाइम 2 घंटे और 46 मिनट का होगा।
ये भी पढ़े : Ayodhya News: अयोध्या पैदल आने वाले राम भक्तों से सीएम योगी की खास अपील, कहा- ‘चल रही भीषण शीतलहरी…’
एक्शन पैक्ड फिल्म के साथ आ रहे ऋतिक
‘फाइटर’ एक हवाई एक्शन फिल्म है जिसमें ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण एयरफोर्स ऑफिसर का किरदार निभाने वाले हैं। उनके साथ अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर भी नजर आएंगे। ‘वॉर’ के बाद एक बार फिर ऋतिक रोशन बड़े पर्दे पर एक पावर-पैक एक्शन फिल्म के साथ तैयार है जिसमें हवाई स्टंट और मिशन के साथ-साथ देशभक्ति की भी झलक देखने को मिलेगी।
‘फाइटर’ अपनी एडवांस बुकिंग में शानदार कारोबार कर रही है। ऐसे में कहा जा रहा है कि फिल्म 25-30 करोड़ की धांसू ओपनिंग कर सकती है और ऋतिक की दूसरी हाइएस्ट ओपनर बन सकती है।

