न्यूज़लिंक हिंदी। ठग सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में दिन काट रहा है। इस मामले में जैकलीन का भी नाम है और उनसे कई बार इस मामले में पूछताछ हो चुकी है। हालांकि, अभिनेत्री ने महाठग के साथ किसी तरह जुड़े रहने से इनकार किया है। जैकलीन के इन दावों के बीच सुकेश समय-समय पर उनके लिए जेल से प्रेम पत्र लिखता रहता है। एक बार फिर थैंक्सगिविंग और क्रिसमस के मौके पर उसने जैकलीन के लिए चिट्ठी लिखी है।

आपको बता दें कि सुकेश कई बार जैकलीन के लिए जेल से प्रेम पत्र लिख चुका है। इनमें वे अक्सर जैकलीन के प्रति अपने प्यार का जिक्र करता है और उस समय के बारे में बताता है, जो दोनों ने साथ बिताया। अब अपनी हालिया चिट्ठी में सुकेश ने लिखा, ‘बेबी, सबसे पहले तो बता दूं कि मैं तुम्हारे लिए बेहद खुश हूं कि तुम्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में योगदान के लिए डिस्टिंक्टिव इंटरनेशनल अरब फेस्टिवल अवार्ड्स (DIAFA) 2023 में सम्मानित किया गया। तुम्हें अंदाजा भी नहीं कि मैं तुम्हारे लिए कितना खुश हूं माय लव। तुम भारतीय मनोरंजन जगत की शानदार कलाकार हो’।
सुकेश ने आगे लिखा, ‘अवॉर्ड फंक्शन में तुम व्हाइट गाउन में कमाल लग रही थीं। बेबी तुम्हें देखकर मैं दंग रह गया। तुम मेरी दुनिया हो बोम्मा’। सुकेश ने चिट्ठी में इसके अलावा भी जैकलीन की कुछ अन्य तस्वीरों का जिक्र किया है। उसने लिखा, ‘बेबी तुम्हारी हालिया दो तस्वीरें- जिनमें तुम रेड अरेबिक आउटफिट और पिंक साड़ी में नजर आ रही हो, वे बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन ग्लिटरी लहंगा में जो तुम्हारा फोटोशूट है, उसने मेरा दिल चुरा लिया है। बेबी इस प्लेनेट पर तुम इकलौती एंजल हो’।
ये भी पढ़ें :Politics: राहुल गांधी ने अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा- उन्हें इतिहास नहीं मालूम
सुकेश ने आगे लिखा, ‘लहंगे में तुम्हारी फोटो और तुम दोनों बेहद खूबसूरत, बेहद स्टनिंग हैं, तुम कमाल लग रही हो। तुमने मेरी रातों की नींद उड़ा दी है। मेरे सारे ख्याल सिर्फ तुम्हारे बारे में होते हैं मेरी हनी बी, मैं उस पल का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, जब तुम्हारे साथ होउंगा’। आगे सुकेश ने लिखा, ‘बेबी जब हैप्पीनेस मंथ और थैंक्सगिविंग शुरू होता है तो मैं तुम्हारे साथ होना मिस करता हूं। लेकिन, जल्द ही हम फिर मिलेंगे और एक साथ इसे सेलिब्रेट करेंगे’।
ठग ने आगे लिखा, ‘मेरी सारी खुशियां तुम्ही से शुरू होती हैं, तुम्ही से प्यार है। मैं एक बार फिर घुटनों पर बैठकर तुमसे माफी मांगना चाहता हूं, जिन भी परेशानियों से तुम गुजरी हो उनके लिए। तुम्हारी आंखों में देखकर, तुम्हें फिर से प्रपोज करना चाहता हूं। मेरी शेरनी तुम हमेशा मेरा सिर गर्व से ऊपर रखती हो’।
ये भी पढ़ें : ब्रिटिश कंपनी करेगी 75 हजार करोड़ निवेश, राम के साथ रक्षा का सबसे बड़ा केंद्र बनेगा अयोध्या

