न्यूज़लिंक हिंदी, लखनऊ। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार यानी आज मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का आखिरी अंतरिम बजट पेश किया। बता दे कि इस बजट को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।
अखिलेश यादव ने इसे भाजपा की विदाई का बजट करार देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने जनविरोधी बजटों का एक दशक पूरा करके एक शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है।
कोई भी बजट अगर विकास के लिए नहीं है और कोई भी विकास अगर जनता के लिए नहीं है तो वो व्यर्थ है।
भाजपा सरकार ने जनविरोधी बजटों का एक दशक पूरा करके एक शर्मनाक रिकार्ड बनाया है, जो फिर कभी नहीं टूटेगा क्योंकि अब सकारात्मक सरकार आने का समय हो गया है।
ये भाजपा का ‘विदाई बजट’ है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 1, 2024
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ”कोई भी बजट अगर विकास के लिए नहीं है और कोई भी विकास अगर जनता के लिए नहीं है तो वो व्यर्थ है। भाजपा सरकार ने जनविरोधी बजटों का एक दशक पूरा करके एक शर्मनाक रिकार्ड बनाया है, जो फिर कभी नहीं टूटेगा क्योंकि अब सकारात्मक सरकार आने का समय हो गया है। ये भाजपा का ‘विदाई बजट’ है।”
ये भी पढ़ें : Gyanvapi case: यह हम सभी का सौभाग्य है कि वहां पूजा-अर्चना शुरु हो गई- भाजपा नेता अपर्णा यादव

