Gyanvapi case: यह हम सभी का सौभाग्य है कि वहां पूजा-अर्चना शुरु हो गई- भाजपा नेता अपर्णा यादव

ज्ञानवापी के तहखाने में हिंदू पक्ष को पूजा-पाठ करने की अनुमति कोर्ट द्वारा दिए जाने पर भाजपा नेता अपर्णा यादव ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि हिंदु समाज न्यायालय पर पूरा विश्वास करता है।

0
275

न्यूज़लिंक हिंदी, वाराणसी। ज्ञानवापी के तहखाने में हिंदू पक्ष को पूजा-पाठ करने की अनुमति कोर्ट द्वारा दिए जाने पर भाजपा नेता अपर्णा यादव ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि हिंदु समाज न्यायालय पर पूरा विश्वास करता है। यह जीत पूरे समाज के लिए बहुत बड़ी है। यह जीत साक्ष्य के चलते हुई है… यह हम सभी का सौभाग्य है कि वहां पूजा-अर्चना शुरु हो गई है। मैं न्यायलय का धन्यवाद करती हूं…

जानकारी के लिए बता दे कि बीते कल यानी बुधवार को कोर्ट के आदेश के नौ घंटे में ही व्यासजी के तहखाने तक रास्ता बनाकर पूजा अर्चना करा दी गई। रात 12 बजे से ही प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में काशी विश्वनाथ मंदिर की तरफ से बैरिकेडिंग खोलकर व्यासजी के तहखाने तक का रास्ता बनाया गया। एएसआई सर्वे में मिली मूर्तियों को रखकर तहखाने में पूजा कराई गई।

ये भी पढ़ें : Budget 2024: सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट आज हुआ पेश, जानें वित्त मंत्री ने क्या-क्या किया ऐलान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here