कानपुर में महाराजा लाखन पासी की जयंती मनाई, पार्षद ने कहा- डेढ़ किलो मीटर में फैला था महाराजा का किला

क्षेत्रीय पार्षद के नेतृत्व में पासी समाज ने मनाई जयंती।

0
434
कार्यक्रम में बोलते वक्ता।

कानपुर। महाराजा लाखन पासी की जयंती बुधवार को पासी समाज ने मनाई। वार्ड 27 पार्षद सुनील कुमार के साथ मिलकर नानकारी में भी बड़ी धूमधाम से जयंती मनाई गई।

जयंती कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय व अनुयायी।

पार्षद सुनील कुमार पासवान ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराजा लाखन पासी ने लखनऊ की स्थापना की थी। जिस टिल्ले पर किग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज की भव्य इमारत खड़ी हुई है उसी टिल्ले पर राजा लाखन पासी का किला हुआ करता था। लाखन पासी का राज्य 10-11वीं शताब्दी में था।

उनका किला डेढ़ किलो मीटर लंबा था। राजा लाखन पासी ने लखनावती वाटिका का भी निर्माण कराया था। इस दौरान छन्नू पासवान, रोहित पासवान, लखन पासवान, आरके टेलर, हनुमान पासवान, गंगाराम पासवान, दयाराम पासवान, राम अवतार, सज्जन आदि रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here