न्यूज़लिंक हिंदी। लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके साथ ही कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी एक साथ आप पार्टी को अलविदा कह दिया। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्या से इस्तीफा दिया है। इस्तीफा देने वालों में आनंद प्रकाश गिरी और रविंद्र सिंह का भी नाम है।
ये भी पढ़ें : मुंबई पुलिस ने चेतावनी देते कहा- अटल सेतु को न बनाएं ‘पिकनिक स्पॉट’, सेल्फी-तस्वीरें क्लिक करने पर होगी FIR
कोमल हुपेंडी के साथ पार्टी के 6 पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया है। सूत्रों की मानें तो सभी पार्टी से नाराज चल रहे हैं। नाराजगी के पीछे की वजह ‘आप’ के इंडिया गठबंधन में शामिल होने को बताया जा रहा है।
कोमल ने कहा कि हम लोग जिस लिए राजनीत में आए थे मुझे अब लग रहा है न्याय नहीं कर पा रहा हूं। छत्तीसगढ़ के बेहतर भविष्य के लिए, छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए अगर लड़ना है तो फिर से पुनर्विचार करने की जरुरत है। उन्होंने कहा था जिस तरह से कांग्रेस के खिलाफ आवाज उठाकर आम आदमी पार्टी अस्तित्व में आई थी आज वही ‘इंडिया’ गठबंधन के साथ है।
ये भी पढ़ें : संपदा निदेशालय की तरफ से Mahua Moitra को जारी हुआ नोटिस, ‘जल्द खाली करें सरकारी बंगला’
हुपेंडी ने कहा कि अभी किस पार्टी में जाना है और आगे क्या करना है इस पर विचार नहीं किया है। हम आपने कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे उसके बाद फैसला लेंगे। अटकलें लगाई जा रही हैं कि हुपेड़ी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।

