न्यूज लिंक, संवाददता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने प्रदेश के लोगों से सीधे संवाद स्थापित करने के लिए एक वॉट्सएप चैनल लॉन्च किया है। इस वॉट्सप चैनल के जरिए यूपी के लोगों को राज्य की हर जानकारी सीधे-सीधे मिलेगी।
अब यूपी की जनता को मुख्यमंत्री कार्यालय से प्रदेश की हर जानकारी डायरेक्ट मिल सकेगी। प्रदेश के लोग सीधे वॉट्सऐप के जरिए सीएम योगी से संवाद स्थापित कर सकेंगे। इस चैनल से कोई भी व्यक्ति जुड़ सकता है। इस चैनल के माध्यम से लोग आसानी से अपने विचार और चिंताएं सीएम कार्यालय के साथ शेयर कर सकते हैं। इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम ऑफिस उत्तर प्रदेश सरकार के हैंडल से दी गई है।

