चीन ने किया है पहले सुपर कैरियर फुजियन ने समुद्री परीक्षण

0
126

न्यूज़लिंक हिंदी। चीन के पहले सुपर कैरियर फुजियन ने समुद्री परीक्षण अब शुरू कर दिया है। इस संबंध में कई रिपोर्ट दावा करती हैं कि चीन का तीसरा विमानवाहक पोत फुजियन पहली बार परीक्षण के लिए समुद्र में उतरा है।

इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कैटापोल्ट्स से लैस चीन का पहला सुपरकैरियर माना जाने वाला यह युद्धपोत चांगक्सिंग द्वीप पर जियांगनान में अपनी बर्थ से रवाना हुआ था। इस चीनी युद्धपोत को अमेरिकी नौसेना के गेराल्ड आरफोर्ड के जवाब के तौर पर पूर्ण रूप से देखा जा रहा है। फुजियन का अपने पहले समुद्री परीक्षण के लिए उतरना विमान वाहक के विकास में चीन का एक महत्वपूर्ण यह कदम है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कई टगबोटों की सहायता से जहाज को अपनी बर्थ से बाहर निकल गया। ट्विटर पर शेयर कुछ तस्वीरों में कहा गया है कि समुद्री परीक्षण से पहले आतिशबाजी भी की गई। हालांकि समुद्री परीक्षण शुरू हुआ है या नहीं, इस पर कोई आधिकारिक बयान अभी तक नहीं आया है।

कुछ तस्वीरों में फुजियन को उसके मूल बर्थ के पास यांग्त्जी नदी डेल्टा में तैनात भी दिखाया गया है। पहले इस युद्धपोत के 23 अप्रैल को चीनी नौसेना की सालगिरह पर यात्रा शुरू करने की उम्मीद थी लेकिन इसे अब निकाला गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here