पंजाब के सीएम भगवंत मान तिहाड़ जेल में बंद सीएम केजरीवाल से मिले, आगे जानें क्या हुई बात

0
136

न्यूज़लिंक हिंदी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार को तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए पहुंचे।  सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद भगवंत मान ने कहा कि केजरीवाल का स्वास्थ्य ठीक है, उन्हें इंसुलिन भी मिल रही है।  उन्होंने मुझसे पंजाब में गेहूं की उपज और राज्य में बिजली-बिजली आपूर्ति की स्थिति के बारे में भी पूर्ण जानकारी ली।

हालांकि, भगवंत मान केजरीवाल से मुलाकात के बाद जब जेल से बाहर आए तो उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की। भगवंत मान ने मीडिया से कहा ”मैंने उन्हें यह भी बताया कि पंजाब के सरकारी स्कूलों के 158 बच्चों ने जेईई मेंस की परीक्षा पूर्ण रूप से पास की। इस पर उन्होंने बच्चों और उनके परिवार को बधाई देने के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह इसी शिक्षा क्रांति का सपना भी देखते थे।

भगवंत मान ने बताया कि केजरीवाल ने कहा कि इस चुनाव के दौरान अगर इंडिया गठबंधन कहीं भी आम आदमी पार्टी के किसी नेता को बुलाता है, तो जरूर जाना है।  यह चुनाव हार या जीत का नहीं, बल्कि संविधान को बचाने का है। आबकारी नीति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय  ने 21 मार्च को केजरीवाल को गिरफ्तार किया था।

वह अभी तिहाड़ के जेल नंबर-2 में बंद हैं। इससे पहले, भगवंत मान बीते 15 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल से जेल में मुलाकात की थी। तब उन्होंने कहा था कि केजरीवाल के साथ आतंकवादियों जैसा बर्ताव भी किया जा रहा है। उन्हें बुनियादी सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से पहले 29 अप्रैल को आतिशी और सुनीता केजरीवाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। तब आतिशी ने कहा था कि केजरीवाल को दिल्लीवालों की चिंता पूर्ण रूप से है।  वह उनके लिए बहुत परेशान भी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here