न्यूज लिंक, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके लिए शुभकामनाओं और बधाइयों का तांता लगा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश यादव को बधाई दी है।
उन्होंने एक ट्वीट के जरिए सपा प्रमुख को सीएम योगी ने ट्वीट में लिखा, ‘समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की बधाई! प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना है।’ आज से ही अखिलेश यादव 50 साल के हो गए है। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ को बधाई दी है।

