सीएम योगी ने सपा व कांग्रेस पर हमला बोला,कहा अगले पांच साल में आजमगढ़ को आर्यमगढ़ बना देंगे

0
253

न्यूज़लिंक हिंदी। सीएम योगी ने मंगलवार को जीयनपुर में आयोजित चुनावी जनसभा में सपा व कांग्रेस पर हमला बोला। कहा, आप पांच साल का समय दीजिए आजमगढ़ को मुख्य रूप से आर्यमगढ़ बना देंगे।

उन्होंने कहा कि आजमगढ़ की जनता को सैफई परिवार लूटने आया है। सवाल किया कि सपा सरकार में आजमगढ़ में एयरपोर्ट क्यों नहीं बनवाया गया? विश्वविद्यालय की स्थापना क्यों नहीं की गई? संगीत विश्वविद्यालय क्यों नहीं बनाया गया?। देश में जब भी कोई बड़ी आतंकी घटना हुईं तो आजमगढ़ के संजरपुर और सरायमीर का नाम सुर्खियों में आया।

देढ़ साल में दिनेश लाल यादव निरहुआ ने आजमगढ़ में बहुत काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें कहीं संदेह नहीं है कि तीसरी बार मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं और देश में भाजपा लगभग 400 पार होने जा रही है। एक भारत, श्रेष्ठ भारत की संकल्पना के साथ मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरे देश में लहर चल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 80 करोड लोगों को राशन, गरीबों के लिए आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, शौचालय, उज्ज्वला गैस जैसी तमाम योजनाएं लागू कर देश को समृद्ध बनाया जा रहा है। देश में हाईवे, रेलवे, मेट्रो, नमो भारत,अमृत भारत, कमिश्नरी, विश्वविद्यालय, आइआइटी कालेज जैसे संस्थान भी मुख्य रूप से स्थापित किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here