वाराणसी में CM Yogi बोले-विकास परियोजनाओं को निर्धारित समय में कराएं पूरा, कानून व्यवस्था की समीक्षा की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को काशी पहुंचे। यहां उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम व काशी कोतवाल काल भैरव का दर्शन-पूजन किया।

0
239
CM ने श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर एवं श्री कालभैरव मन्दिर में दर्शन-पूजन किया।

CM योगी आदित्यनाथ गुरुवार को काशी पहुंचे। यहां उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम व काशी कोतवाल काल भैरव का दर्शन-पूजन किया। श्रावण मास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ गर्भगृह में षोडशोपचार पूजन कर लोक कल्य़ाण की कामना की। सीएम योगी ने मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया। मुख्यमंत्री ने काल भैरव मंदिर में भी विधि विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने हेलीकाप्टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने का बाद सलारपुर में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भी उपलब्ध कराया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में विकास परियोजनाओं एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा  के दौरान अधिकारियों से कहा कि विकास परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेक अकाउंट बनाकर माहौल खराब करने वालों पर पैनी नजर रखें। ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान जद में आने वाले धर्मस्थलों को स्थानीय लोगों से वार्ता कर आसपास उपयुक्त स्थल चिह्नित कर विधि विधान के साथ स्थापित कराएं।

श्रावण मास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ गर्भगृह में षोडशोपचार पूजन कर लोक कल्य़ाण की कामना की।

नगर आयुक्त को नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। प्रदेश सरकार द्वारा लाए गए नए बिल्डिंग बाइलॉज की जानकारी आम जन को हो सके, इसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराए जाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने नवंबर तक वाराणसी को पूरी तरह टीबी मुक्त किए जाने पर विशेष जोर दिया। जिले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराए जाने हेतु विद्युत विभाग को निर्देशित किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की परिषदीय विद्यालयों में लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन कराए जाने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेक अकाउंट बनाकर माहौल खराब करने वालों पर पैनी नजर रखते हुए ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जाय। जातीय वैमनस्यता, अराजकता फ़ैलाने वाले, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अराजक तत्वों को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने लोकल इंटलीजेंस, पुलिस विटो को और प्रभावी बनाने हेतु निर्देशित किया। सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध शराब संचरण पर रोक लगाने, नशा के अवैध कारोबार को ध्वस्त करने हेतु ठोस कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here