लखनऊ-गोरखपुर हाईवे आज से बंद, श्रावण माह में कांवड़ियों की भीड़ के चलते फैसला

0
98

सावन के दूसरे सोमवार व त्रयोदशी पर उमड़ने वाली कांवड़ियों की भीड़ के चलते शनिवार से 5 दिन तक लखनऊ-अयोध्या-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग भारी वाहनों के लिए बंद हो गया है। भारी माल वाहक, ट्रक, डीसीएम, ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि वाहनों को अन्य मार्ग से डायवर्ट कर उनके गंतव्य को भेजा जाएगा। यह प्रतिबंध 19 जुलाई की सुबह आठ बजे से 24 जुलाई की सुबह आठ बजे तक कुल पांच दिन भीड़ समाप्त होने तक लागू रहेगा।

डायवर्जन पड़ोसी जिले बाराबंकी, सुल्तानपुर, अमेठी, अंबेडकरनगर, गोंडा व गोरखपुर द्वारा लागू कराया जाएगा। जिला पुलिस ने बॉर्डर पर बेरिकेडिंग कर पुलिस व यातायात कर्मियों को तैनात कर दिया है। एसपी यातायात एपी सिंह ने बताया कि यह प्रतिबंध सिर्फ भारी वाहनों पर लागू होगा। रोडवेज की बसों समेत, चार पहिया वाहन व कांवड़ियों के वाहनों के साथ आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here