आज से CM योगी हॉकी नेशनल चैंपियनशिप का करेंगे उद्घाटन, ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता टीम को करेंगे सम्मानित

0
178

न्यूज़लिंक हिंदी। आज सीएम द्वारा हॉकी इंडिया जूनियर मेंस इंटर जोन नेशनल चैंपियनशिप का उद्घाटन करेंगे। और ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता टीम को करेंगे सम्मानित।

हॉकी इंडिया के अधिकारियों से बातचीत में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार मेजर ध्यानचंद के नाम पर मेरठ में पहला खेल विश्वविद्यालय बना रही है, जबकि केडी सिंह ‘बाबू’ के पैतृक घर बाराबंकी में एक स्मारक और संग्रहालय के रूप में विकसित करने की योजना बनी है। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक खिलाड़ी पर गर्व व्यक्त किया, चाहे वह किसी भी राज्य का हो।

उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी पूरे देश का प्रतिनिधित्व भी करता है। उन्होंने हॉकी इंडिया के पदाधिकारियों से कहा कि देश के लिए सर्वश्रेष्ठ हॉकी टीम तैयार करें और खिलाड़ियों को उत्कृष्ट सुविधाएं भी उपलब्ध कराएं। राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हॉकी इंडिया का समर्थन करने के लिए तैयार है और विभिन्न जिलों में हॉकी स्टेडियम बनाने की संभावना तलाशने के लिए खेल विभाग के साथ काम भी करेगी।

हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है और भारत में एक विशेष स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य ललित उपाद हय को पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है। राजकुमार पाल, पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय हॉकी टीम के सदस्य को डीएसपी भी नियुक्त भी किया गया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही पेरिस ओलंपिक 2024 में पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम को सम्मानित करेगी। सीएम ने कहा कि पूर्व खिलाड़ियों को प्रशिक्षक के रूप में शामिल किया जा रहा है। ग्रामीण स्तर पर खेल के मैदान, ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम और जिला स्तर पर स्टेडियम बनाने के प्रयास मुख्य रूप से जारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here