चुनाव से पहले कांग्रेस की “नारी न्याय” गारंटी का एलान, गरीब महिलाओं को 1 लाख रुपये, नौकरी में 50% आरक्षण का वादा

देश में लोकसभा चुनाव करीब हैं। ऐसे में कांग्रेस वोटरों को लुभाने का कोई मौका गंवाना नहीं चाहती। जनाधार बढ़ाने की पुरजोर कोशिश में जुटे पार्टी आलाकमान ने इस बार महिलाओं के लिए बड़ा एलान किया है।

0
252

न्यूज़लिंक हिंदी। देश में लोकसभा चुनाव करीब हैं। ऐसे में कांग्रेस वोटरों को लुभाने का कोई मौका गंवाना नहीं चाहती। जनाधार बढ़ाने की पुरजोर कोशिश में जुटे पार्टी आलाकमान ने इस बार महिलाओं के लिए बड़ा एलान किया है। ‘नारी न्याय गारंटी’ की घोषणा करते हुए पार्टी सुप्रीमो मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पार्टी देश की आधी आबादी के लिए नया एजेंडा सेट करेगी।

खरगे ने कहा, ‘पार्टी आज ‘नारी न्याय गारंटी’ की घोषणा कर रही है। ‘नारी न्याय गारंटी’ के तहत कांग्रेस 5 घोषणाएं कर रही है। उन्होंने गारंटियों के नाम भी गिनाए। पहला वादा- महालक्ष्मी गारंटी के नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा आधी आबादी पूरा हक, शक्ति का सम्मान, अधिकार मैत्री और सावित्रीबाई फुले छात्रावास गारंटी का एलान भी किया गया। कांग्रेस की इन गारंटी के तहत गरीब परिवार की हर एक महिला को सालाना 1 लाख रुपये की मदद दी जाएगी।

ये हैं पांच घोषणाएं

महालक्ष्मी:
कांग्रेस ने गरीब परिवार की महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। कांग्रेस ने गरीब परिवार की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने की योजना बनाई है। इसके तहत गरीब परिवार में एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए देने की बात कही गई है।

ये भी पढ़े: देशभर में होगा NCC का विस्तार, राजनाथ सिंह ने दी तीन लाख पदों पर भर्ती की मंजूरी, बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वर्दीधारी युवा संगठन

आधी आबादी, पूरा हक:
इसके तहत सत्ता में आने पर कांग्रेस की तरफ से केंद्र सरकार में सभी नई भर्तियों में आधा हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाएगा।

शक्ति का सम्मान:
कांग्रेस ने अपनी योजना में आशा वर्कर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताों के साथ ही मिड डे मील बनाने वाली महिलाओं को लेकर विशेष घोषणा की है। शक्ति का सम्मान के तहत आशा, आंगनवाड़ी और मिड-डे मील बनाने वाली महिलाओं के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना किया जाएगा।

अधिकार मैत्री:
अधिकार मैती के तहत सभी पंचायत में एक अधिकार मैत्री नियुक्त करेंगे। ये मैत्री गांव की महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देंगे और इन अधिकारों को लागू करने में मदद करेंगे। इससे गांवों में महिलाओं में अपने कानून अधिकार के प्रति जागरुकता फैलेगी।

सावित्री बाई फुले हॉस्टल :
कांग्रेस ने कामकाजी महिलाओं को लेकर भी महत्वपूर्ण घोषणा की है। कांग्रेस ने योजना की घोषणा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार देश में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल की संख्या दोगुनी करेगी, प्रत्येक जिले में कम से कम एक हॉस्टल होगा।

ये भी पढ़े: Kanpur: यशोदानगर इलाके में बन रहे कनपुरिया अबीर गुलाल की बढ़ी मांग, प्रदेश के कई जिलो में रंग भेजने का शीलहिला हुआ जारी

कांग्रेस की ‘नारी न्याय’ गारंटी लॉन्च
मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘नारी न्याय’ गारंटी लॉन्च करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इससे पहले सहभागी न्याय, किसान न्याय और युवा न्याय का भी ऐलान कर चुकी हैं। यह कहने की जरूरत नहीं है कि हमारी गारंटी खोखले वादे और बयान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम जो कहते हैं उस पर कायम रहते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 1926 से लेकर अब तक हमारा रिकॉर्ड है , जब हमारे विरोधी पैदा भी नहीं हुए थे तब से हम घोषणापत्र बनाते रहे हैं और उन घोषणाओं को पूरा करते रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कांग्रेस के लिए आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि लोकतंत्र और संविधान बचाने की इस लड़ाई में हमारा हाथ मजबूत करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here