महाराष्ट्र में कांग्रेस को लगा तीसरा बड़ा झटका, अशोक चह्वाण ने दिया पद से इस्तीफा, जॉइन कर सकते हैं भाजपा

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने विधायक पद भी छोड़ दिया है।

0
315

न्यूज़लिंक हिंदी। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने विधायक पद भी छोड़ दिया है। जानकारी के अनुसार, 65 वर्षीय कांग्रेस नेता ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को इस्तीफा सौंपा है।

ये भी पढ़े : Kanpur : ट्रेनों का बोझ कम करने की तैयारी शुरू, अनवरगंज और गोविंदपुरी स्टेशन से संचालित होंगी प्रयागराज की ट्रेनें

सूत्रों मुताबिक, अशोक चह्वाण 13 बड़े नेताओं के साथ भाजपा जॉइन कर सकते हैं। इसके साथ महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आशीष शेलार भाजपा दफ्तर पहुंच चुके हैं। इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले दिल्ली रवाना हो गए हैं।

ये भी पढ़े : UP News: बाराबंकी में विवाहिता को बंधक बनाकर छह दिन तक सामूहिक दुष्कर्म, 1 ग‍िरफ्तार

सूत्रों ने बताया कि जो 13 नेता अशोक चह्वाण के साथ कांग्रेस छोड़ेंगे, इनमें कई विधायक भी शामिल हैं। अगर ऐसा हुआ तो महाराष्ट्र से कांग्रेस का एक भी राज्यसभा सदस्य नहीं चुना जा सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here