Ujjain: रेलवे स्टेशन पर वीआर तकनीक से यात्री देख सकेंगे भस्म आरती, कंपनी को 21 लाख रुपये में दिया गया ठेका

जानकारी के लिए बता दे कि रेलवे दो साल के लिए कंपनी को ठेका दिया है। कंपनी ने निर्धारित राशि जमा भी कर दी है। रेलवे ने कंफर्मेशन लेटर भी जारी कर दिया है। कंपनी जल्द सेवा शुरू करेगी।

0
337

न्यूज़लिंक हिंदी, उज्जैन। उज्जैन आने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर अब जल्द ही भस्म आरती में शामिल होने का अनुभव हो सकेगा। बता दे कि निजी कंपनी वर्चुअल रियलिटी की सुविधा अब स्टेशन पर उपलब्ध करवा सकेगी। हालांकि तकनीक से यात्री निर्धारित शुल्क लगाकर ऐसा अहसास कर सकेंगे।

भस्म आरती के दर्शन करे
जानकारी के लिए बता दे कि रेलवे दो साल के लिए कंपनी को ठेका दिया है। कंपनी ने निर्धारित राशि जमा भी कर दी है। रेलवे ने कंफर्मेशन लेटर भी जारी कर दिया है। कंपनी जल्द सेवा शुरू करेगी। देशभर से महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की कामना होती है कि वह भोर में मंदिर में होने वाली भस्म आरती के दर्शन करे।

1800 लोगों को भस्म आरती में प्रवेश मिल पाता है
वहीं महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा रोजाना होने वाली भस्म आरती में प्रवेश के लिए ऑनलाइन, ऑफलाइन और प्रोटोकाल के माध्यम से रोजाना करीब 1800 लोगों को भस्म आरती में प्रवेश मिल पाता है। लेकिन कुछ हजारों भक्त भस्म आरती में सम्मिलित होने से वंचित भी रह जाते हैं। ऐसे में उनके लिए रेलवे प्रशासन उज्जैन व इंदौर रेलवे स्टेशन पर वीआर तकनीक से भस्म आरती देखने की सुविधा शुरू करने जा रहा है।

वीआर हेडसेट को सिर पर पहना दिया जाता है। इससे वह चाहे तो 360 डिग्री घूमकर भी मंदिर के अंदर का अहसास कर सकते हैं। डिवाइस थ्रीडी माउस की तरह काम करेगा और छह डिग्रियों में मूवमेंट करेगा।

21 लाख रुपये का मिला ठेका
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि निजी कंपनी को रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक पर जगह उपलब्ध करवाई जाएगी। दो साल के लिए कंपनी के 21 लाख रुपये में ठेका दिया है। कंपनी ने राशि जमा भी करवा दी है। रेलवे ने इसके लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर जगह भी तय कर दी है। कंपनी ही शुल्क तय कर यात्रियों को सुविधा देगी। महाकाल मंदिर की भस्म आरती के अलावा ओंकारेश्वर मंदिर और मांडू के भी दृश्य यात्री देख सकेंगे। उज्जैन के अलावा इंदौर स्टेशन पर भी यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़ें : UP News: उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष बने करण भूषण सिंह, पढ़ें पूरी खबर

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here