कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने TMC और BJP पर हमला बोलते हुए कहा- ED खुद इडियट है… देखे वीडियो

मुर्शीदाबाद से कांग्रेस के सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ईडी के हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी और टीएमसी को निशाने पर लिया है।

0
229

न्यूज़लिंक हिंदी। पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर हमले के बाद राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। मुर्शीदाबाद से कांग्रेस के सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ईडी के हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी और टीएमसी को निशाने पर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने ईडी को इडियट तक कह डाला। एक दिन पहले अधीर रंजन चौधरी ने ईडी पर हमले को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा था। ईडी राज्य में राशन घोटाले को लेकर छापेमारी और इससे जुड़ी गिरफ्तारियां कर रही है।

‘ध्रुवीकरण की सियासत कर रही है BJP’
इसके साथ ही अधीर रंजन चौधरी ने बीजेपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी रोहिंग्या रोहिंग्या चिल्लाकर ध्रुवीकरण कर नई तरह की सियासत करने में लगी है। उन्होंने सवाल किया कि बीजेपी के लोग इतने दिन कहां थे, देश का गृह मंत्रालय क्या कर रहा था। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि रोहिंगया दिल्ली और जम्मू में भी है आप कुछ नहीं कर पाए, लेकिन बंगाल के गरम माहौल को देखते हुए फिर से ध्रुवीकरण की सियासत शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े : Video: MS Dhoni ने पार्टी में पीया हुक्का! सोशल मीडिया पर आग के जैसा हुआ Viral, जाने क्या है मामला

‘ईडी खुद ही इडियट है’
इसके अलावा कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ईडी को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि ईडी क्या करेगा ईडी खुद ही इडियट है। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार कांग्रेस ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाती रही है।

TMC नेता शाहजहां शेख घर हुआ था ED पर हमला
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के संदेशखाली के तृणमूल नेता शाहजहां शेख के घर पर शुक्रवार को ईडी रेड मारने गई थी। इसी दौरान ईडी अधिकारियों हमला कर दिया गया था जिसमें ईडी के जिसमें ईडी के तीन अधिकारी जख्मी हो गए थे। ईडी के एक अधिकारी के सिर पर काफी गंभीर चोट आई है। जिसके बाद किसी तरह अधिकारी जान बचाकर भागे। समर्थकों ने जांच दल के वाहनों को भी निशाना बनाया और उनके साथ तोड़फोड़ की।

ये भी पढ़े : Noida : कोरियर से ड्रग्स, गांजा, चरस की ऑनलाइन तस्करी, नोएडा में नशे के गैंग का पर्दाफाश, होटल मैनेजमेंट छात्र समेत 5 गिरफ्तार

BJP ने रोहिंग्या मुसलमानों को ठहराया जिम्मेदार
इस हमले के बाद से टीएमसी नेता शाहजहां शेख फरार है। उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया है। वहीं इस हमले पर जमकर सियासत हो रही है। बीजेपी का आरोप है कि ईडी पर हमला रोहिंग्या मुसलमानों ने किया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज का कहना है कि ईडी पर हमला टीएमसी के गुंडों और अवैध रूप से बंगाल में रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों ने किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here