UP Police SI Bharti: भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जल्द करें अप्लाई

उत्तर प्रदेश पुलिस में 921 सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 07 जनवरी से शुरू हो गई है।

0
369

न्यूज़लिंक हिंदी, उत्तर प्रदेश। यूपी के पुलिस विभाग में कई भर्तियां निकलीं हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस में 921 सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 07 जनवरी से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आपको बता दे कि यूपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 जनवरी, 2024 है।

रिक्ति विवरण

  • सब-इंस्पेक्टर (गोपनीय): 268 रिक्तियां।
  • सहायक पुलिस उप-निरीक्षक (क्लर्क): 449 रिक्तियां।
  • सहायक पुलिस उप-निरीक्षक (लेखा): 204 रिक्तियां।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए, बोर्ड पहले एक लिखित परीक्षा आयोजित करेगा, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक परीक्षण होगा। लिखित परीक्षा 400 अंकों की होगी और परीक्षा की अवधि 2.5 घंटे होगी। परीक्षा में 200 प्रश्न होंगे।

ये भी पढ़ें : Boycott Maldives: ट्रेंड हुआ बॉयकॉट मालदीव, भारत विरोधी बयान पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

यूपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए अप्लाई कैसे करें?

  • यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट लॉगऑन करें।
  • एसआई और एएसआई भर्ती के लिए उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवेदन करने के लिए आगे बढ़ें।
  • अपना फॉर्म भरें, भुगतान करें, दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म जमा करें और अंतिम पृष्ठ की एक प्रति सहेजें।

आवेदन शुल्क
यूपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 400 रुपये का भुगतान करना होगा। पद-वार पात्रता मानदंड, आयु सीमा और अन्य विवरण जानने के लिए, उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here