कांग्रेस नेता मणिशंकर का बयान,पाकिस्तान को इज्जत दो वरना,पर जमकर हुआ बवाल

0
136

न्यूज़लिंक हिंदी। कांग्रेस नेता मणिशंकर का बयान, भारत को चाहिए कि पाकिस्तान को इज्जत बख्शे। यह सुझाव है कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर का। लोकसभा चुनावों के दौरान अपने विवादित बयानों का सिलसिला जारी रखते हुए अय्यर ने यहां तक कह दिया कि भारत ने पाकिस्तान को इज्जत नहीं दी तो संभव है कि वो परमाणु बम से हमला भी कर दे।

अय्यर के इस बयान पर जमकर बवाल मच गया है। एक इंटरव्यू में दिया यह बयान अप्रैल महीने का बताया जा रहा है। लेकिन इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन रहे सैम पित्रोदा के विवादित बयान पर हो रही चर्चा के कारण अय्यर का यह वीडियो क्लिप वायरल हो गया है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर अय्यर का बयान शेयर करते हुए लोग कह रहे हैं कि मणिशंकर अय्यर का पाकिस्तान प्रेम है जो कि छिपता नहीं।

अय्यर अपनी बातचीत के दौरान इस बात पर जोर देते हैं कि भारत को पाकिस्तान के साथ बातचीत की शुरुआत मुख्य रूप से करनी चाहिए। वो कहते हैं कि जितनी कड़ाई से बात करनी है करो, लेकिन बातचीत शुरू तो करो। वो कहते हैं कि बीते 10 वर्षों में पाकिस्तान के साथ बातचीत पूरी तरह बंद है, इससे पाकिस्तान एटम बम के इस्तेमाल के बारे में मुख्य रूप से सोच सकता है।

जब बातचीत में यह कहा जाता है कि भारत को मसल पावर दिखाने की जगह बातचीत करनी चाहिए तो अय्यर कहते हैं मसल पावर तो तब दिखाओ जब पाकिस्तान के पास मसल पावर नहीं है। अय्यर का कहना है कि हम अगर विश्व गुरु बनना चाहते हैं तो दुनिया को यह अहसास करवाना जरूरी है कि हम पाकिस्तान से रिश्ते सुधारने के लिए जमकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल से बातचीत की कोई पहल ही नहीं हो रही है। वो कहते हैं, आप यानि मोदी सरकार बंदूक लेकर घूम रहे हो। उससे क्या हल मिलेगा, कुछ नहीं। तनाव और भी ज्यादा बढ़ता जाता है।

मणिशंकर अय्यर का यह बयान तब वायरल हो रहा है जब पुंछ में भारतीय वायुसेना पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमला हो चुका है। कांग्रेस पार्टी ने अभी-अभी सैम पित्रोदा के बयान से पैदा हुए बवाल से छुटकारा पाने की मुख्य रूप से कोशिश की ही है कि अब उसके सामने एक नई आफत और खड़ी हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here