हाथरस के स्कूल में बच्चों को दिया कीड़े वाला खाना,मिड डे मील को लेकर स्कूल में हुआ हंगामा

0
95

न्यूज़लिंक हिंदी। यूपी के हाथरस जिले में मिड-डे मील देने वाली संस्था कर रही खिलवाड़,स्कूली बच्चों को दूषित खाना परोस रही थी। बच्चों को मिलने वाले मिड डे मील के खाने में अचानक कीड़े निकल आने से बच्चो में मुख्य रूप से खलबली मच गई। बच्चों ने खाना नहीं खाया तो हंगामा खड़ा हो गया।

बच्चों के खाने में कीड़े निकल आने की शिकायत कॉलेज के मिड डे मील प्रभारी ने अधिकारियों से भी की। शिकायत के मिलने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि वह पूरे मामले की जांच मुख्य रूप से कराई जाएगी। ताजा मामला सिकंदराराऊ ब्लॉक के गौरी शंकर हिंदू इंटर कॉलेज का है। यहां मिड डे मील के तहत बच्चों को खाना खिलाया जाता है।

जब रोज की तरह सुबह बच्चों के लिए मिड डे मील का खाना स्कूल पहुंचा तो रोटियां कच्ची और खाने में कीड़े नजर आए यह देखकर बच्चे घबरा गए । इससे कॉलेज के एमडीएम इंचार्ज धीरू वर्मा भड़क गए और तत्काल एमडीएम सप्लायर दिनेश कुमार को मिडडे मील में कीड़े होने की और खाने के गुणवत्ता बेकार होने की सूचना जल्द ही दी। बच्चों ने भी दूषित और कीड़े पड़ा खाना खाने से इनकार कर दिया।

मिड डे मील इंचार्ज ने यह भी बताया कि सप्लायर के जरिए ही मेन्यू के अनुसार बच्चों को खाना नहीं भेजा जाता है। अभी जिस एनजीओ के जरिए यह खाना मुख्य रूप से भेजा जा रहा है, उसकी वह पहले भी शिकायत कर चुके हैं। कॉलेज में बेहद घटिया क्वालिटी का खाना भेजा जा रहा है।

वह पूर्व में भी इसकी शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में स्कूल बच्चों का भी कहना था कि मिड डे मील वाला खाना बेहद ही दूषित और खराब क्वालिटी का आता है। इस मामले की शिकायत बेसिक शिक्षा अधिकारी से भी की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here