CSA 25th Convocation: एक दिसंबर को होगा दीक्षान्त समारोह, इस बार 35 पदकों पर छात्राओं की हिस्सेदारी

इस वर्ष कुल पदकों में 56.45 यानी 35 पदकों पर छात्राओं की हिस्सेदारी है। इसके अतिरिक्त सम्बन्धित विषयों में 20 परास्नातक छात्र एवं छात्राओं को उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिये पुस्तक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

0
376

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। कानपुर में चन्द्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का 25वां दीक्षान्त समारोह 1 दिसम्बर 2023 दिन शुक्रवार को अयोजित होगा। जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी जानकारी देते हुए कुलपति डाक्टर आंनद कुमार सिंह ने बताया कि दीक्षान्त समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आन्नंदीबेन पटेल द्वारा किया जायेगा।

समारोह के मुख्य अतिथि जल पुरुष डा. राजेन्द्र सिंह व विशिष्ट अतिथि केबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही व राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख सम्मलित होगें। उन्होंने बताया कि दीक्षान्त समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 14 विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 14 को विश्वविद्यालय रजत पदक, 13 को विश्वविद्यालय कॉस्य पदक, 21 को प्रायोजित स्वर्ण पदक कुल 62 पदक प्रदान किये जा रहे है।

जब कि 24वें दीक्षान्त समारोह में कुल 60 पदक प्रदान किये गये थे। इस वर्ष कुल पदकों में 56.45 यानी 35 पदकों पर छात्राओं की हिस्सेदारी है। इसके अतिरिक्त सम्बन्धित विषयों में 20 परास्नातक छात्र एवं छात्राओं को उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिये पुस्तक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : बॉयफ्रेंड से अपनी ही नाबालिग बेटी का दुष्कर्म करने में मदद करती थी महिला, कलयुगी मां को मिली 40 साल की सजा

वहीं मीडिया के सवाल पर शोध सलाहकार समिति बदले जाने वाले आरोप के प्रकरण पर कुलपति डाक्टर आंनद कुमार सिंह ने सभी आरोपो को असत्य व निराधार बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here