NAAC ग्रेंडिंग में CSJMU को मिला A++, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में खुशी का माहौल, की आतिशबाजी

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा किए गए निरीक्षण में A++ ग्रेड मिला है।

0
332

न्यूज़लिंक हिंदी। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा किए गए निरीक्षण में A++ ग्रेड मिला है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय देश के प्रमुख शीर्ष संस्थानों में भी शामिल हो गया है। इससे पहले सीएसजेएमयू को साल 2006, 2015 में नैक के द्वारा बी ग्रेड प्राप्त हुआ था। बी ग्रेड से ए प्लस प्लस तक के इस सफर में संस्थान ने कई उल्लेखनीय कार्य किए है।

3 से 5 नवंबर तक किया था निरीक्षण
सीएसजेएमयू में नैक टीम द्वारा 3-5 नवंबर तक निरीक्षण किया गया था। इसमें विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों जैसे अकादमिक, खेल, शोध, अनुसंधान एवं विभिन्न उपलब्धियों के आधार पर हुए मूल्यांकन में विश्वविद्यालय को यह सफलता हासिल हुई है। विश्वविद्यालय पिछले कई महीनों से कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन पर विभिन्न स्तर पर समितियां बनाकर व्यवस्थाओं की देखरेख में लगा हुआ था। इसके अतिरिक्त विभागावार प्रगति रिपोर्ट, छात्रावास, प्रशासनिक कार्यालय, शैक्षणिक सुविधाएं, बुनियादी ढांचे सहित विभिन्न स्तर की व्यवस्थाओं को मद्देनजर रखा गया था।

ये भी पढ़े: BHEL Recruitment: ट्रेड अपरेंटिस पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें कैसे करना होगा आवेदन

विश्वविद्यालय ने डिजिटल प्रशासन को अपनाया
विश्वविद्यालय में सुसज्जित प्रयोगशालाओं और आधुनिक पुस्तकालयों की स्थापना, कामकाज में डिजिटल प्रशासन को अपनाया गया है। अपने सभी शैक्षणिक प्रयासों में तकनीकी एकीकरण पर बल दिया गया। मैटरशिप कार्यक्रम, कैरियर परामर्श और सामुदायिक आउटरीच पहल के साथ साथ टीबी रोगियों को गोद लेना, सामाजिक जुड़ाव के प्रति विश्वविद्यालय की भूमिका का महत्व समझाया। कबाड़ से कमाल, विशेष रूप से आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से छोटे बच्चों और उनके परिवारों का सशक्तिकरण जैसे प्रयास ने विश्वविद्यालय को विशिष्ट दर्शाया है। “फेसलेस सेवाओं” के कार्यान्वयन ने एक नई कार्यशैली विकसित की है।

विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों में खुशी का माहौल
विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, विश्वविद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों में खुशी एवं उत्साह का माहौल है। विनय कुमार पाठक ने इस अवसर पर कहा कि कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के नेतृत्व एवं विश्वास के कारण ही विश्वविद्यालय को आज यह अवसर मिल पाया है कि हम पूरे देश में एक बेहतर ग्रेडिंग के साथ अपनी पहचान।

ये भी पढ़े: Mardaani 3: एक बार फिर वर्दी, पिस्तौल के साथ दिखेंगी रानी मुखर्जी, इस दिन से शुरू होगी ‘मर्दानी 3’ की शूटिंग

बी ग्रेडिंग से ए प्लस प्लस का तय किया सफर
सीएसजेएमयू में इससे पहले साल 2006 एवं 2015 में नैक टीम द्वारा विश्वविद्यालय को ग्रेडिंग प्रदान की गई थी। उसे वक्त नैक द्वारा विश्वविद्यालय को बी ग्रेड पर आंका गया था। साल 2021 में कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने विश्वविद्यालय में ज्वाइन करते ही ग्रेडिंग के साथ-साथ बेहतर एकेडमिक कल्चर को विकसित करने पर जोर दिया। इसका परिणाम यह रहा की मौजूदा समय में विश्वविद्यालय ने बी से ए प्लस प्लस का सफर तय किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here