Tunnel Rescue: रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी ऑगर मशीन टूटी, सुरंग में ही गुजरेंगे मजदूरों के कुछ दिन, सीएम ने बताई अब आगे की तैयारी

उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भीतर टूटी मशीन की ब्लेड को काटकर बाहर निकालने का काम जारी है, जिसमें कल तक का समय लग सकता है।

0
199

न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तराखंड में सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को आज 14वां दिन हैं और आज सभी को परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है। आपको बता दें कि रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी ऑगर मशीन टूट गई है। जिसके बाद अब ऑगर मशीन से रेस्क्यू नहीं होगा।

सिल्कयारा सुरंग बचाव अभियान पर अंतर्राष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ, अर्नोल्ड डिक्स ने कहा कि रेस्क्यू के कई तरीके हैं। ये सिर्फ एक ही रास्ता नहीं है फिलहाल, सब कुछ ठीक है। अब आप ऑगर से ड्रिल नहीं देख पाएंगे। ऑगर मशीन टूट गई है. इससे अब कोई काम नहीं होगा। ऑगर से अब और ड्रिलिंग नहीं होगी। कोई नई ऑगर नहीं आएगी।

अभी सुरंग में ही गुजारने पड़ेंगे मजदूरों को दिन
उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भीतर टूटी मशीन की ब्लेड को काटकर बाहर निकालने का काम जारी है, जिसमें कल तक का समय लग सकता है। इसके बाद टनल में मशीन के बजाय केवल मैन्युअल काम होगा। जिसमें 24 घंटे तक का समय लगेगा।

मजदूरों को निकालने पर है पूरा ध्यान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज फिर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सभी मजदूर ठीक है। मजदूरों से बात हुई है, वो ठीक है। बताया कि मजदूरों को भोजन पानी मिल रहा है। हैदराबादा से कटर लाया जा रहा है साथ ही प्लाज्मा कटर मंगवाया गया है। सीएम ने कहा कि सारा ध्यान मजदूरों को निकलाने पर है। मशीन के टूटे हिस्से कल तक निकलेंगे। वर्टिकल ड्रिलिंग का काम किया जा रहा है।

ऑगर मशीन के फंसने से रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे अधिकारियों के चेहरे उतर गए हैं। अधिकारी मीडिया कर्मियों से भी बातचीत करने से बच रहे हैं।

ये भी पढ़ें : NAAC ग्रेंडिंग में CSJMU को मिला A++, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में खुशी का माहौल, की आतिशबाजी

वहीं दूसरी तरफ सिलक्यारा टनल के ऊपरी हिस्से में आज शनिवार को पानी का रिसाव बढ़ने से चिंताएं भी बढ़ रही हैं। 14 दिन से सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर न निकालने पर बाहर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here