Delhi: केजरीवाल के घर सुबह-सुबह फिर पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम, मामला शराब कांड से जुड़ा नहीं, बल्कि कुछ और…

दिल्ली शराब घोटाला केस में बार-बार ईडी नोटिस को दरकिनार करने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुसीबत कम नहीं हो रही है। अरविंद केजरीवाल के आवास पर शनिवार की सुबह फिर से दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम पहुंची है।

0
200

न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली शराब घोटाला केस में बार-बार ईडी नोटिस को दरकिनार करने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुसीबत कम नहीं हो रही है। अरविंद केजरीवाल के आवास पर शनिवार की सुबह फिर से दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम पहुंची है। बताया जा रहा है कि यह मामला दिल्ली शराब कांड से जुड़ा नहीं है, बल्कि यह मसला आम आदमी पार्टी (आप) के कुछ विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का प्रयास करने संबंधी अरविंद केजरीवाल और मंत्रिमंडल में उनकी सहयोगी आतिशी के दावे की जांच से संबंधित है।

दिल्ली पुलिस कल मुख्यमंत्री को ही नोटिस देने वाली थी, लेकिन मुख्यमंत्री सामने नहीं आए और अधिकारी नोटिस लेने की जिद करने लगे। इसलिए दिल्ली पुलिस की टीम वापस आ गई थी। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम आज फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस देने पहुंचे हैं। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नोटिस मुख्यमंत्री को ही दिया जाएगा।

ये भी पढ़े: Maharashtra: थाने में भाजपा विधायक ने खोया आपा, शिवसेना नेता को मारी गोलियां, एमएलए का दावा- बेटे से बदतमीजी की

यह था मामला
27 जनवरी को केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा था कि बीजेपी ने उनके विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये का ऑफर दिया है और साथ ही पार्टी का टिकट देने का भी लालच दिया है।

केजरीवाल ने एक्स पर दी थी जानकारी
केजरीवाल ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, पिछले दिनों इन्होंने हमारे दिल्ली के सात एमएलए को संपर्क कर कहा है – “कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे। उसके बाद एमएलए को तोड़ेंगे। 21 एमएलए से बात हो गई है औरों से भी बात कर रहे हैं। उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे। आप भी आ जाओ। 25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़वा देंगे।

हालांकि उनका दावा है कि उन्होंने 21 एमएलए से संपर्क किया है लेकिन हमारी जानकारी के मुताबिक उन्होंने अभी तक सात एमएलए को ही संपर्क किया है और सबने मना कर दिया।

ये भी पढ़े: Kanpur: रामादेवी चौराहे का यातायात एडीसीपी शिव सिंह ने किया निरीक्षण, बीच रोड पर खड़े वाहन का किया चालान

इसका मतलब किसी शराब घोटाले की जांच के लिए मुझे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा बल्कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं। पिछले नौ सालों में हमारी सरकार गिराने के लिए इन्होंने कई षड्यंत्र किए। लेकिन इन्हें कोई सफलता नहीं मिली। भगवान ने और जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया। हमारे सभी एमएलए भी मजबूती से साथ हैं। इस बार भी ये लोग अपने नापाक इरादों में फेल होंगे।

ये लोग जानते हैं कि दिल्ली की जनता के लिए हमारी सरकार ने कितने काम किए हैं। इनकी पैदा की गई तमाम अड़चनों के बावजूद हमने इतने काम किए हैं। दिल्ली की जनता “आप” से बेइंतहा प्यार करती है। इसलिए चुनावों में “आप” को हराना इनके बस की बात नहीं। तो एक फर्ज़ी शराब घोटाले के बहाने गिरफ़्तार करके सरकार गिराना चाहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here