Delhi New CM: ऑक्सफोर्ड से इतिहास में मास्टर्स है दिल्ली की नई सीएम आतिशी, 2013 में राजनीति में आईं

0
247
आतिशी मार्लेना शनिवार को दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री बन गईं।

आतिशी मार्लेना शनिवार को दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री बन गईं। राजनिवास में उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने उन्हें शपथ दिलाई। आतिशी महिला सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद दिल्ली की तीसरी महिला सीएम हैं। वह दिल्ली की सबसे युवा सीएम भी बन गईं। आतिशी की उम्र 43 वर्ष है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल 45 वर्ष की उम्र में सीएम बने थे।

जानिये सीएम आतिशी के बारे में
आतिशी का जन्म 8 जून 1981 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता दिल्ली यूनिवर्सिटी में पिता विजय सिंह प्रोफेसर थे उनकी मां का नाम त्रिप्ता वाही है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के द स्प्रिंगडेल्स स्कूल में हुई थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की और बाद में इतिहास से मास्टर डिग्री करने के लिए वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी गईं।

2013 में आप ज्वाइन की और 11 वर्ष में सीएम कुर्सी पर बैठीं
आतिशी ने 2013 में आप ज्वाइन की थी। वह पहले मैनिफेस्टो ड्राफ्टिंग कमेटी मेंबर बनीं। 2015 में आतिशी ने एमपी के खंडवा में जल सत्याग्रह में हिस्सा लिया। वह यहां आप नेता आलोक अग्रवाल के समर्थन में खुलकर आईं। 2015 से 2018 तक वह दिल्ली सरकार में उप मुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया की एडवाइजर रहीं। 2020 में वह कालकाजी विधानसभा से चुनाव लड़ीं और जीत गईं। आतिशी इसके बाद आप की गोवा यूनिट की इंचार्ज बनाई गईं। 2023 में जब सिसोदिया की गिरफ़्तारी हुई तो वह कैबिनेट मंत्री बनीं।

आतिशी के साथ इन्होंने ली शपथ
आतिशी के बाद सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत ने मंत्री पद की शपथ ली। कैबिनेट में मुकेश अहलावत एकमात्र नया चेहरा हैं।

कालकाजी से विधायक हैं आतिशी
आतिशी कालकाजी सीट से विधायक हैं। आप विधायकों ने बीते 17 सितंबर को केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी का नाम सीएम के रूप में चुना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here