Delhi-Noida: संसद की ओर बढ़े यूपी के किसान, धारा 144 लागू, बॉर्डर पर जाम की स्थिति हुई पैदा

डीआइजी, अपर. सीपी (एल एंड ओ), शिवहरि मीना ने कहा, 'धारा 144 लागू कर दी गई है और सभी सीमाओं को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। सभी सीमाओं पर भारी सुरक्षा तैनाती की गई है।

0
248

न्यूज़लिंक हिंदी। नोएडा प्राधिकरण के गेट पर धरना दे रहे किसान बृहस्पतिवार यानि आज दिल्ली कूच किया। इसको देखते हुए यातायात पुलिस ने सेक्टर-छह उद्योग मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई। बता दे कि किसानों के विरोध मार्च को देखते हुए दिल्ली-नोएडा, चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

कई किसान नेताओं को उनके आवास पर ही नजर बंद किया गया है। पुलिस रोकने में जुटी है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर यूपी के किसानों ने दिल्ली-नोएडा चिल्ला बॉर्डर से संसद की ओर मार्च किया। इसलिए नोएडा और ग्रेनो में आज से धारा-144 लागू कर दी गई है। दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर जाम की स्थिति पैदा हो गई है। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

धारा 144 लागू 
डीआइजी, अपर. सीपी (एल एंड ओ), शिवहरि मीना ने कहा, ‘धारा 144 लागू कर दी गई है और सभी सीमाओं को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। सभी सीमाओं पर भारी सुरक्षा तैनाती की गई है। लोगों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्था की गई है। सुरक्षा है।” बढ़ा दिया गया है। हम किसानों से बातचीत कर रहे हैं, सभी वाहनों की जांच की जा रही है।

बता दें कि नोएडा में उद्योग मार्ग के अलावा रजनीगंधा से सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन, चिल्ला से सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन, न्यू अशोक नगर, उद्योग मार्ग समेत अन्य मार्गों पर कुछ देर के लिए यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।

ये भी पढ़ें : UP: माफिया अतीक अहमद की कोठी ‘मन्नत’ को किया गया कुर्क, प्रयागराज पुलिस के निर्देश पर हुई कार्रवाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here