Delhi Rain: इतनी बारिश कि टूट गए 14 साल के कई रेकॉर्ड, अभी और भी बरसेंगे बादल

0
129

न्यूज़लिंक हिंदी। अगस्त के महीने में नई दिल्ली में बारिश के सारे रेकॉर्ड टूट गए , 2010 के बाद से अगस्त में इतनी अधिक बारिश बिल्कुल भी नहीं हुई।

मिली जानकारी के अनुसार 24 घंटे में राजधानी में 88.9 एमएम बारिश हुई। इसे मिलाकर अगस्त में अब तक 390.3 एमएम बारिश हो चुकी है। 2010 में 455.1 एमएम बारिश हुई है। इतना ही नहीं, अगस्त में गुरुवार को हुई बारिश ने पूरे साल का कोटा अब तक पूरा कर दिया है।

राजधानी में जनवरी से अब तक लगभग 882.1 एमएम बारिश हो चुकी है। जबकि सामान्य रूप से पूरे साल के दौरान 774.3 एमएम बारिश होती है। मॉनसून का कोटा अगस्त के मध्य में ही पूरा हो चुका था।

बुधवार रात को आईएमडी ने बदलते हालातों के बीच अपने येलो अलर्ट को बदलकर ऑरेंज अलर्ट भी कर दिया था। रात एक बजे के बाद बारिश ने जोर पकड़ा। कई जगहों पर गुरुवार सुबह और दोपहर के समय भी बूंदाबांदी भी हुई।

पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को बादल छाए रह सकते हैं। हल्की बारिश की भी पूर्ण संभावना है। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक ही रह सकता है। 31 अगस्त और एक सितंबर को मौसम शुष्क रहेगा। आंशिक रूप से बादल भी छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री तक रह सकता है।

इसके बाद 2 सितंबर को एक बार फिर हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट अभी जारी किया गया है। बादल भी छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक ही रह सकता है। वहीं, 3 और 4 सितंबर को हल्की बारिश रहेगी और बादल भी छाए रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here