न्यूज़लिंक हिंदी। पाकिस्तान का हाल बहुत ही ज्यादा बेहाल है, महंगाई के कारण लोगों का जीना बहुत ही ज्यादा दूभर हो गया है और सरकार लाखों करोड़ों के कर्ज में डूबी हुई है।
अब पाकिस्तान की बदहाली का एक और उदाहरण सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की हॉकी टीम चीन में आयोजित होने वाली एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भाग लेने के लिए कर्ज पर हवाई टिकट लेकर चीन गई है।
पाकिस्तान की हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भाग लेने के लिए चीन जाने के लिए हवाई टिकट के लिए भी कर्ज लिया है। टीम की खराब आर्थिक स्थिति एक प्रेस वार्ता के दौरान ही सामने आई, जब पाकिस्तान हॉकी महासंघ के अध्यक्ष तारिक बुगती ने बताया कि जल्द ही पैसा मिलने की उम्मीद है।
इतना ही नहीं, उन्होंने प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से हॉकी के लिए एक समर्पित वित्तीय फंड पेश करने की भी अपील भी की। मिली जानकारी केअनुसार, पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड ने जल्द ही PHF को खर्चों की मांग पूरी करने की घोषणा भी की है। यह घटनाक्रम तब हुआ जब PSB ने पहले पाकिस्तान की अंडर-18 बेसबॉल टीम को फंड देने से पूर्ण इनकार कर दिया था।

